Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 3:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC की संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर, 15 फरवरी को अगली सुनवाई
    झारखंड

    JPSC की संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर, 15 फरवरी को अगली सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: JPSC ने सातवीं सिविल सेवा PT का संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। JPSC की ओर से दायर शपथ पत्र में कहा गया है कि कोर्ट आदेश दे तो संशोधित रिजल्ट जारी करने को तैयार हैं। अब इस मामले पर 15 फरवरी को सुनवाई होगी। उधर, याचिकाकर्ता के वकील अमृतांश वत्स ने बताया कि संशोधित रिजल्ट में जनरल कैटेगरी का कट ऑफ मार्क्स 260 से घटाकर 248 कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी पास हो जाएंगे।

    हालांकि कुछ अभ्यर्थी बाहर भी होंगे। इससे पहले 25 जनवरी को हुई सुनवाई में JPSC के वकील अमित कुमार दास ने कोर्ट में कहा था कि मुख्य परीक्षा को स्थगित कर रहे हैं। याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे और कोर्ट के सवाल को देखते हुए जांच बैठा रहे हैं। PT रिजल्ट में त्रुटि हुई तो उसे सुधार कर 15 दिन में संशोधित रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन की खंडपीठ ने सवाल उठाया था कि छुप कर आरक्षण देना गलत है।

    कट ऑफ 248 करने के मायने क्या
    1.सामान्य वर्ग के करीब 1000 ऐसे अभ्यर्थी PT पास हे जाएंगे, जो कुछ नंबर के कारण पिछड़ गए थे।
    2. इस वर्ग की 114 सीटें हैं, अभी 768 ही पास थे, अब PT पास होने वालों की संख्या पद से 15 गुना तक हो जाएगी।
    3. सामान्य वर्ग में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। सूची से वे हटेंगे तो दूसरी कैटेगरी के रिजल्ट कम होंगे।

    कोर्ट ने 4 बिंदुओं पर मांगा था जवाब
    1. JPSC PT में जनरल कैटेगरी के सिर्फ 768 अभ्यर्थियों का ही चयन क्यों हुआ, जबकि इस वर्ग के लिए 114 सीटें रखी गई थीं। कम से कम 15 गुना रिजल्ट जारी करना था, जो 1710 होनी चाहिए थी।
    2. जब अन्य कैटेगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स घटाया गया था तो जनरल कैटेगरी के लिए क्यों नहीं। इसीलिए दूसरे वर्ग के अभ्यर्थियों का ताो 15 गुना चयन हुआ, लेकिन जनरल कैटेगरी का नहीं हुआ
    3. कितने अभ्यर्थियों का कैटेगरी वाइज रिजल्ट जारी किया गया है।
    4. कैटेगरी वाइज कट ऑफ किस नियमावली के तहत तय हुआ।

    याचिकाकर्ता का आरेाप, रिजल्ट से छेड़छाड़ हुई
    याचिकाकर्ता का आरोप है कि जनरल कैटेगरी में रिजल्ट से छेड़छाड़ हुई। PT के रिजल्ट में 80% से ज्यादा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जनरल कैटेगरी का रिजल्ट काफी कम रहा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article मवेशी ले जा रहे दो लोग मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पीड़ित की बची जान

    Related Posts

    झारखंड

    जन समस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए DC भजंत्री, मांडर CO सहित कई को शो-कॉज करने का दिया निर्देश

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    July 28, 2025
    Latest Posts

    जन समस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए DC भजंत्री, मांडर CO सहित कई को शो-कॉज करने का दिया निर्देश

    July 28, 2025

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    July 28, 2025

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…

    July 28, 2025

    DC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.