Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने पीएम को लिखा पत्र, बैद्यनाथ कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग
    झारखंड

    पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने पीएम को लिखा पत्र, बैद्यनाथ कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री (युवा) चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्तावित बैद्यनाथ मंदिर कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्ट के कारण देवघर के जनमानस में कॉरिडोर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इससे मंदिर के आसपास निवास करने वाले, व्यापार करने वाले लोगों के बीच ऊहापोह की स्थिति है. कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंदिर के अगल-बगल कई एकड़ में जिनकी छोटी-छोटी संपत्ति (घर, दुकान, मकान इत्यादि) है, ऐसे सभी समाज यथा- ब्राह्मण, वैश्य, भूमिहार, मारवाड़ी, शर्मा, बनिया, राउत, केसरी इत्यादि परिवारों में एक भय का माहौल है.
    मीडिया में लगातार कॉरिडोर निर्माण को लेकर खबरें आने के कारण लोग अपनी संपत्तियों को औने-पौने दामों में दलालों के पास बेचने को आतुर दिख रहे हैं. साथ ही यह सभी लोग अन्य स्थलों पर संपत्ति (घर, दुकान, मकान इत्यादि) खरीदने के लिए दलालों को अथवा संपत्ति मालिकों को उचित से कहीं अधिक मूल्य चुकाने को अपनी विवशता के कारण तैयार दिख रहे हैं. कॉरिडोर निर्माण एक वृहद पैमाने पर लिया जाने वाला निर्णय है. इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर ही निर्णय लेना चाहिए.

     

    अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ऊहापोह केंद्र सरकार केसरी चंद्रशेखर खवाड़े जनमानस दलाल देवघर निवास करने वाले पंडा धर्मरक्षिणी सभा प्रधानमंत्री बनिया बैद्यनाथ मंदिर कॉरिडोर ब्राह्मण भय का माहौल भूमिहार भ्रम मंदिर के आसपास मारवाड़ी मीडिया रिपोर्ट राउत राज्य सरकार विवशता वृहद निर्णय वैश्य व्यापार करने वाले शर्मा संपत्ति संपत्ति बेचने समाज स्थिति स्पष्ट करने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालजी हीरजी रोड मद्रास कैफे के पास बिल्डिंग में भीषण आग, अफरातफरी
    Next Article त्रिकूट पहाड़ के पास सिरसा नुनुथर रेलवे हॉल्ट में मिला अज्ञात श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.