Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jun, 2025 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य
    झारखंड

    मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu: मुहर्रम पर्व-2025 के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलामू DIG ने पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    जारी आदेश में कहा गया है कि 6 जुलाई (रविवार) को मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व सामाजिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील माना जाता है। इसे देखते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना जरूरी है।

    इसके लिए निम्न निर्देश दिए गए हैं:

    जिले व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर विवादित मुद्दों का समाधान करें और समुदाय के प्रभावी व्यक्तियों से संवाद सुनिश्चित करें।
    संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्ती बढ़ाएं और अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    भीड़ में शामिल उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
    अवैध शराब सेवन और शराब सेवन उपरांत झुंड में शामिल होने से सांप्रदायिक तनाव की आशंका रहती है। इसे देखते हुए शराबबंदी के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं।
    सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के ताजिया जुलूस के आयोजकों और समितियों से समन्वय कर लें और जुलूस के रूट की जानकारी रखें।
    सोशल मीडिया पर फैलने वाली भड़काऊ पोस्ट/वीडियो/फोटो पर नजर रखी जाए और जरूरत पर कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति की सूचना 112 या 100 नंबर पर दें।
    धार्मिक स्थल और विवादित जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

    स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप और उनके एडमिन पर नजर रखी जाए।

    सांप्रदायिक घटनाओं और उसमें संलिप्त व्यक्तियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करें।
    थाना क्षेत्र में छोटी-बड़ी घटनाओं की तुरंत सूचना दें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
    बीट पुलिसिंग को सक्रिय करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं।
    जुलाई माह के मद्देनजर धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

    DIG ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी अफवाह या घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा है।

    Also read: TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    News news desk palamu Palamu News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट
    Next Article लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    Related Posts

    जामताड़ा

    हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    June 28, 2025
    जामताड़ा

    लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    June 28, 2025
    झारखंड

    नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट

    June 28, 2025
    Latest Posts

    हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    June 28, 2025

    लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    June 28, 2025

    मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    June 28, 2025

    नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट

    June 28, 2025

    अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.