Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 2:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने झारखंड के मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है. 20 मार्च से शुरू हुई लगातार बारिश ने राज्य भर में कहर मचाया है. शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रही, और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा. खासकर बेड़ो, लोहरदगा और गुमला में फसलें बर्बाद हो गईं. इसके अलावा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में शाम को रेड अलर्ट जारी किया गया था. यहां देर रात तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को भी इसी प्रकार के मौसम की चेतावनी दी है और पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 23 मार्च से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है. आसमान साफ होने लगेगा, हालांकि कोल्हान और संताल परगना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. 24 मार्च से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, और अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

    गुमला में सबसे अधिक नुकसान

    गुमला जिले में बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ है. घाघरा के देवाकी गांव में 40 एकड़ में टमाटर की फसल बर्बाद हो गई. वहीं सैंकड़ों पक्षियों की मौत हो गई. बिजली की पोल और तार टूटने से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. सिसई क्षेत्र में 100 से अधिक घरों की छत उड़ गई. इसके अलावा, बोंडो गांव में एक स्कूल की छत भी टूट गई, लेकिन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई. इस बारिश से राज्य में तापमान में भी गिरावट आई है. पिछले 24 घंटों में गुमला में तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, रांची में 7.5 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 10.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 8.8 डिग्री सेल्सियस, चतरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है.

    बारिश के आंकड़े :

    • रांची : 30 मिमी
    • चाईबासा : 54.1 मिमी
    • तोरपा : 37.4 मिमी
    • मुरहू : 35.1 मिमी
    • खूंटी : 29.0 मिमी
    • गिरिडीह : 18.1 मिमी
    • जामताड़ा : 17.8 मिमी
    • धनबाद : 18.0 मिमी
    • रामगढ़ : 12.1 मिमी
    • गुमला : 25.0 मिमी
    • लातेहार : 22.0 मिमी
    • दुमका : 12.0 मिमी
    • जमशेदपुर : 12.0 मिमी
    • पलामू : 10.0 मिमी
    • देवघर : 5.0 मिमी
    • लोहरदगा : 20.0 मिमी
    • बोकारो : 20.0 मिमी

    Also Read : Galaxia Mall के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक लगी आ’ग

    Bay of Bengal Bero cold winds crop damage East Singhbhum gumla Hailstorm Humidity jharkhand Khunti lightning Lohardaga Meteorological Department North India orange alert rain red alert Seraikela Simdega strong winds Weather उत्तर भारत ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि खूंटी गुमला झारखंड ठंडी हवाएं तेज हवाएं नमी पूर्वी सिंहभूम फसलें बर्बाद बंगाल की खाड़ी बारिश बेड़ो मौसम मौसम विभाग रेड अलर्ट लोहरदगा वज्रपात सरायकेला सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं भरवा सकेंगे पेट्रोल-डीजल, सरकार का सख्त आदेश
    Next Article क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू, नये कप्तान और नियमों के साथ तैयार है लीग का 18वां सत्र

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    Latest Posts

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.