Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में मात्र 68 शराब की दुकानें होंगी संचालित, उत्पाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में मात्र 68 शराब की दुकानें होंगी संचालित, उत्पाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में शराब की दुकानों का संचालन अब सरकार करेगी। दुकान और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों का भुगतान सरकार करेगी। वहीं, दुकान में शराब की सप्लाई भी सरकार द्वारा होगी। उत्पाद विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। इस दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 68 शराब की दुकानें संचालित होगी। कुल 9 सर्किल में शहर और ग्रामीण इलाकों को बांटा गया है। फिलहाल रांची में 166 शराब की दुकानें है।

    बता दें कि राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं। अब तक प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए शराब की बिक्री की जा रही थी। अब पूर्व नीति की तरह दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के तहत शराब की बिक्री JSBCL के जरिए होगी। इस व्यवस्था से ओपन मार्केट में कंपटीशन रहेगा। इसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा। अब तक सरकार के स्तर से शराब की बिक्री होने पर रेट को लेकर मनमानी की खबरें अक्सर सामने आया करती थी।

    यहां याद दिला दें कि राज्य भर की खुदरा शराब दुकानों में स्टॉक व बिक्री के ऑडिट के साथ बीते एक जुलाई से दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी। सभी जिलों को पांच जुलाई तक इसकी प्रक्रिया हर हाल में पूरी करनी है। दुकानों में शराब के स्टॉक, बिक्री व जमा राशि के ऑडिट के लिए जिलों को ऑडिटर लगाये गये हैं। राज्य में कुल 1453 शराब की दुकानें हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 166 शराब की दुकानें रांची में है। ऑडिट के दरम्यान यानी पांच जुलाई तक शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेगी। हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन दुकानों में शराब की बिक्री को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। ऑडिट के लिए वित्त विभाग के ऑडिटर की मदद ली जा रही है। वित्त विभाग के ऑडिटर की देखरेख में स्टॉक, बिक्री एवं जमा राशि के सत्यापन का काम किया जा रहा है।

    Also Read : ईडी की छापेमारी से नहीं मिला कुछ, केवल राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश : अंबा प्रसाद

    उत्पाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की रांची में मात्र 68 शराब की दुकानें होंगी संचालित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी की छापेमारी से नहीं मिला कुछ, केवल राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश : अंबा प्रसाद
    Next Article एक घर की नींव से निकले 25 कोबरा, गांव में मचा हड़कंप

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.