Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 11:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सवारी गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    सवारी गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। छलटा के पास सवारी गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 19 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कदमा नवाटांड के लिलो साव का परिवार बच्चे के मुंडन के लिए चतरा स्थित कौलेश्वरी पहाड़ मंदिर जा रहा था। इसके लिए वाहन रिजर्व किया गया था।

    अचानक कटकमसांडी मार्ग पर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसमें गाड़ी में सवार 6 यात्री नीचे दब गए, इसमें सबको गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर की स्थिति बेहद नाजुक है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कौलेश्वर साव के रूप में की गई है। युनूस मियां, शोभा देवी, मंजू देवी, सचिन कुमार, बाबू कुमार की हालत बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस में परिवार और गांव के लोगों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी सवार थे।

    सभी लोग सुबह घर से निकले थे। देर शाम तक कार्यक्रम संपन्न कर वापस लौटने का कार्यक्रम था। घर लौटने के बाद फिर गांव के लोगों के लिए भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ। उस वक्त गाड़ी में बैठे अधिकांश लोग सो रहे थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, सुबह परिजन के साथ मां सरस्वती को दी पुष्पांजलि, शाम में लगाई फांसी
    Next Article शिवम बस में मिला जवान का शव, जैप-1 का था जवान प्रकाश

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.