Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बस की टक्कर से जीप में सवार एक सिपाही की मौ’त, दो घायल
    देश

    बस की टक्कर से जीप में सवार एक सिपाही की मौ’त, दो घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2024Updated:September 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 112 पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया, बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

    पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया.

    बताया जा रहा है कि रात में डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 के चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाषचंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे. तभी चंद्रावल रोड मोड़ पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस UP95 T 2146 ने उसे टक्कर मार दी.

    हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. वहीं, खबर लगते ही सबसे पहले स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस के वाहन को टक्कर मारने के बाद बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां पर भी एक अज्ञात राहगीर को रौंदकर मार डाला.

    घटना को अंजाम देकर महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर आरोपी चालक फरार हो गया. उधर, रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. जहां बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर भेजा गया. वहीं अज्ञात राहगीर को भी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. इस बीच कांस्टेबल सुभाषचंद्र और अज्ञात राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया.
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल, मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. आरोपी बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

    अंजाम अस्पताल उत्तर प्रदेश घटना जोरदार टक्कर ड्यूटी तेज रफ्तार पीआरवी पुलिस फरार मार रोडवेज बस रौंद दिया वर्कशॉप वाहन सिपाही सूचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के छपरा में मर्डर, शराब बेचने से मना करने पर किया चाकू से वार
    Next Article साहिबगंज पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कराया, जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.