Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 9:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नवादा में चोरी के शक में 8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, छोड़ने के लिए 40 हजार मांगे
    बिहार

    नवादा में चोरी के शक में 8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, छोड़ने के लिए 40 हजार मांगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार : नवादा से एक बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग उसे उल्टा लटकाकर पीटा रहे हैं। ये वीडियो वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर सौर गांव का है। बच्चे को 5 रुपए का बिस्किट चुराने के शक में इस तरह से पीटा गया है। बच्चे के परिवार ने इसे लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी। उसकी मां का कहना है कि उन्हें डर है कि बेटे को चोरी के आरोप में जेल नहीं भेज दिया जाए।

    ग्रामीणों ने बताया कि 8 साल के मासूम ने सोमवार को विपिन सिंह की दुकान से बिस्किट चोरी कर लिया था। विपिन सिंह ने उसको पकड़कर पहले मारपीट की। इसके बाद अपने घर ले गया और उल्टा लटकाकर पीटने लगा।

    परिजनों के माफी मांगने के बाद भी बच्चे को नहीं छोड़ा
    दुकान के मालिक विपिन सिंह ने आरोप लगाए है कि बच्चे ने बिस्किट चोरी किया था। स्थानीय लोगों ने मारपीट का पूरा वीडियो बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विपिन सिंह ने उल्टा लटकाकर बच्चे को खूब पीटा। उसके परिजनों के माफी मांगने के बाद भी बच्चे को नहीं छोड़ा गया।

    छोड़ने के लिए मांगे 40 हजार रुपए
    वहीं, विपिन सिंह ने कहा कि अगर किसी ने पुलिस को बताया तो बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर जेल भिजवा देंगे। इसके डर से परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बच्चे की मां ने कहा कि विपिन सिंह बच्चे को सोमवार सुबह 4 बजे उठाकर ले गए। उन्होंने 40 हजार रुपए की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक पैसे नहीं देते हैं बेटे को नहीं छोड़ा जाएगा। मां ने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

    खबर के बाद जागी पुलिस, बच्चे को छुड़वाया
    बच्चे के भाई ने विशाल ने बताया कि पुलिस के आते ही विपिन सिंह परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मेरे भाई को छुड़ाया और माता-पिता के साथ उसे अपने साथ ले गए हैं। बांधकर पिटाई करने वाले पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बाइक-कार की टक्कर, चार घायल; दो की स्थिति गंभीर
    Next Article साली से शादी करना पटना के शिक्षक को पड़ा महंगा, कोलकाता के होटल से पुलिस ने पकड़ा

    Related Posts

    बिहार

    लगातार बारिश से गंगा समेत कई नदियां उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट

    July 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड में शामिल थे 6 अपराधी, मुख्य आरोपी तौसीफ गिरफ्तार

    July 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी आज बिहार को देंगे 7217 करोड़ की सौगात, मोतिहारी में होगा भव्य आयोजन

    July 18, 2025
    Latest Posts

    MLA श्वेता सिंह की बढ़ सकती है परेशानी, राजभवन ने पूछा सवाल

    July 18, 2025

    अमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

    July 18, 2025

    लगातार बारिश से गंगा समेत कई नदियां उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट

    July 18, 2025

    झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट जारी

    July 18, 2025

    चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड में शामिल थे 6 अपराधी, मुख्य आरोपी तौसीफ गिरफ्तार

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.