Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 4:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तीन साल से अटकी छात्रवृत्ति, झारखंड के OBC छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी…
    झारखंड

    तीन साल से अटकी छात्रवृत्ति, झारखंड के OBC छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के ओबीसी विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों से ई-क्लरण छात्रवृत्ति के भुगतान में लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर राशि नहीं मिलने से हजारों छात्र-छात्राएँ अपनी पढ़ाई को लेकर संकट में हैं। इस समस्या को लेकर छात्र प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा और आमिर हमजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आदिवासी कल्याण आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

    छात्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति योजना केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी पर आधारित है, लेकिन पिछले दो वर्षों से केंद्र सरकार का हिस्सा समय पर जारी नहीं हो रहा। सत्र 2022-23 से अब तक ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण ठप है। पिछले वर्ष राज्य को केवल ₹11.40 करोड़ मिले, जबकि आवश्यकता ₹93.80 करोड़ की थी। वहीं राज्य सरकार ने भी लगातार दो वर्षों से अपना हिस्सा जारी नहीं किया। छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। वित्तीय वर्ष 2025 में कल्याण विभाग को ₹839 करोड़ का प्रावधान किया गया है, फिर भी इसका लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुँच पा रहा है।

    तकनीकी स्तर पर भी स्थिति चिंताजनक है। 18 और 19 सितम्बर को जब बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया, तो पोर्टल पर “Email ID already exists” और “UID already exists” जैसी त्रुटियाँ सामने आईं। कई आवेदनों को बीच में ही अस्वीकार कर दिया गया, जिससे हजारों छात्र आवेदन से वंचित रह गए।

    विद्यार्थियों ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार तुरंत लंबित राशि जारी करें, पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए और छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी व समयबद्ध बनाया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    education crisis Government Delay jharkhand OBC Students ranchi Scholarship Student Protest technical glitch Welfare Department
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में नहीं होता रावण दहन, जानिए क्यों अलग है यहां की परंपरा
    Next Article सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू… जानें किराया और बुकिंग 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025
    जमशेदपुर

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.