Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 12:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग जिले में नर्सिंग होम संचालक की हत्या
    झारखंड

    हजारीबाग जिले में नर्सिंग होम संचालक की हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2024Updated:August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम संचालक परशुराम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। परशुराम विष्णुगढ़ स्थित नर्सिंग होम से वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्रसाद लाखे कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया और सिर में गोली मार दी। स्थानीय लोग परशुराम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    परशुराम प्रसाद, चतरा जिले के पत्थलगड़ा नंदगांव के निवासी थे और विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम का संचालन करते थे। नर्सिंग होम से हजारीबाग लौटने के क्रम में उन्हें गोली मारी गई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में अभियान चलाया जा रहा है ताकि अपराधियों की धर पकड़ हो सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी हुई है।

    पूर्व में भी विष्णुगढ़ के पास अपराधियों ने डॉ. परशुराम को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस पुराने हमले को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि क्या दोनों हमलों की वजह एक ही है। मृतक परशुराम प्रसाद का जन्मदिन भी था और घर में जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। वहीं, अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर खुशी के माहौल को गमगीन कर दिया।

    मृतक के भाई शशि भूषण प्रसाद का कहना है कि दो साल पहले गांव में चाचा की हत्या कर दी गई थी। दो महीने पूर्व परशुराम प्रसाद पर भी हमला हुआ था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस समय पर अनुसंधान करती तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व एक जमीन भी उन्होंने ली थी और पैसा भी दलाल को दिया गया था। ऐसे में किसने घटना को अंजाम दिया है, यह समझ के परे है। उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं थी।

     

    अज्ञात अपराधी जन्मदिन जमीन विवाद जांच नर्सिंग होम संचालक परशुराम प्रसाद पुलिस अनुसंधान मुफस्सिल थाना मेडिकल कॉलेज अस्पताल विष्णुगढ़ व्यक्तिगत दुश्मनी शशि भूषण प्रसाद सीसीटीवी कैमरे हजारीबाग हत्या हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना समेत कई राज्य में है वज्रपात के आसार
    Next Article बैंक ने निकाला एक नया रूल,खाता खोलते वक्त 1 नहीं बल्कि 4 नॉमिनी बनाए जा सकते है

    Related Posts

    झारखंड

    एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी

    September 14, 2025
    Latest Posts

    एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025

    हिंदी दिवस विशेष : पेशे से डॉक्टर-वकील, दिल से हिंदी प्रेमी

    September 14, 2025

    पटना मेट्रो की तैयारियां अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेगी पहली ट्रेन

    September 14, 2025

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.