Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 5 मरीज मेडिका अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    झारखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 5 मरीज मेडिका अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पिछले दिनों कई सूअरों की मौत के बाद स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है तो वहीं विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं. राज्य के बड़े अस्पताल में शुमार महावीर मेडिका अस्पताल में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 5 मरीज भर्ती हैं तो वही और भी ज्यादा मरीज होने की बात डॉक्टरों के द्वारा बताई जा रही है. मेडिका अस्पताल के क्रिटिकल केयर के इंचार्ज व राज्य के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा बताते हैं कि वर्तमान की बात करें तो h1 n1 इंफेक्शन से ग्रसित मरीजों की संख्या देखने को मिल रही है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मरीज कोरोना के लक्षण के साथ आ रहे हैं लेकिन जब उनकी कोरोना जांच कराई जा रही है तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव मिलती है.

    ऐसे में जब हम उनका दोबारा स्वाइन फ्लू टेस्ट करा रहे हैं तो कई मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिल रहे हैं. स्वाइन फ्लू को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा बताते हैं कि यह एक श्वास नली में होने वाला इंफेक्शन है. उन्होंने बताया कि कोरोना की तरह ही इसके लक्षण है. इसमें आदमी को सांस लेने में परेशानी होती है, वहीं बुखार होना भी इसके लक्षण होते हैं.

    उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू इंफेक्शन महसूस हो तो वह तुरंत ही अपने नजदीकी चिकित्सक से मिलें और अपनी जांच करा कर इलाज करवाएं. बता दें कि राजधानी रांची में फिलहाल 5 मरीज मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में लगातार जारी है. वही डॉक्टरों के अनुसार राज्य में और भी मरीज होने की बात कही जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंकिता हत्याकांड: ADG दुमका में अंकिता के घर पहुंचे, घटनाक्रम की सारी जानकारी ली
    Next Article रांची: नामकुम के कोचबोंग खदान से एक व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.