पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 लाख लेवी की रकम के साथ दो माओवादी गिरफ्तार

पलामू: पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र से 5 लाख लेवी की रकम के साथ दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हरि यादव और विनोद यादव हैं। एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर छतरपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है।

ईनामी माओवादी कमांडर को देने ले जा रहे थे रुपए

जानकारी के अनुसार, बरामद लेवी की रकम 10 लाख के ईनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव को देने के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पलामू पुलिस को मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और दोनों माओवादियों को अरेस्ट करने में सफलता मिली।

Exit mobile version