Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची जू में जेब्रा के लिए अभी करना होगा इंतजार, फूट एंड माउथ बीमारी की वजह से फंसा मामला
    झारखंड

    रांची जू में जेब्रा के लिए अभी करना होगा इंतजार, फूट एंड माउथ बीमारी की वजह से फंसा मामला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बिरसा जैविक उद्यान में दर्शकों को जेब्रा का दीदार फिलहाल नहीं हो सकेगा। जेब्रा के आने में देरी होगी। कोलकाता के अलीपूर जू से एक जोड़ा जेब्रा रांची लाने की योजना थी। लेकिन फिलहाल वो नहीं आ पाएगा। हालांकि, इसको लेकर प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी थी। इस बारे में जू के निदेशक जब्बार सिंह ने जोहार लाइव को बताया कि चूंकि, जेब्रा अफ्रीका से आना है। लेकिन वहां जानवरों में फूट एंड माउथ बीमारी चल रही है, जिस वजह से अफ्रीकी सरकार द्वारा जानवरों को ले आने और ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जैसे ही प्रतिबंध हटेगा जेब्रा हमें मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जेब्रा अफ्रीका से कोलकाता आना था, वहां से झारखंड आना है। बदले में एक जोड़ा भालू और पांच सफेद मृग देने पर समझौता हुआ था। समझौते की जानकारी दोनों उद्यान प्रशासन द्वारा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को भी दे दी गई है।

    क्या होती है फूट एंड माउथ बीमारी

    फुट एंड माउथ एक संक्रामक रोग है। यह खासकर दूध देने वाले जानवरों के लिए अधिक हानिकारक होता है। पशुओं के जीभ और तलवे पर छालों का होना जो बाद में फटकर घाव में बदल जाता है। इस बीमारी के होने से जानवरों के दुग्ध उत्पादन में भी लगभग 80 प्रतिशत तक की गिरावट आ जाती है।

    देश के गिने-चुने चिड़ियाघरों में है जेब्रा

    भगवान बिरसा जैविक उद्यान में जेब्रा के आने ने पहले झारखंड में टाटा स्टील जुलॉजिकल पार्क टाटा में इजराइल के तेल अबीव से 2014 में जेब्रा लाया गया था। बिरसा जू में जेब्रा का इंक्रोजर 2008 में और आवास 2014 में बना था। जेब्रा नंदन कानन जू ओडिशा, संजय गांधी जू पटना, कोलकाता, दिल्ली और मैसूर आदि जू में है।

    बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षण

    बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षण वहां की हरियाली तो है ही, साथ ही वहां बसे जीव-जंतु भी हैं, जो 83 हेक्टेयर में बसा है। इनमें हाथी, सांभर, नील गाय, कोटरा, कृष्ण मृग, चीतल के अलावा सांप घर, दरियाईघोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल, बन्दर, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, शेर, जंगली बिल्ली, तेंदुआ बिल्ली, साहिल, तेंदुआ, बाघ, शुतुरमुर्ग आदि शामिल हैं।

    birma munda zoo ormanjhi zoo Ranchi Latest News ranchi news ranchi news update ranchi update latest news ranchi zoo waiting for zebra in ranchi zoo ओरमांझी चिडि़याघर जेब्रा का कीजिए इंतजार भगवान बिरसामुंडा चिडि़याघर रांची जू रांची जू न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्ट्रीट लाइट है खराब तो करें इन नंबरों पर कंप्लेन, रांची नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    Next Article डुमरी उपचुनावः हेमंत बनाम बाबूलाल, आठ को चलेगा पता किसने किया कमाल

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.