Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 9:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अब आधार कार्ड जीवन प्रमाण पत्र सहित इन कामों के लिए जरूरी नहीं, सरकार ने जारी किए नए नियम
    देश

    अब आधार कार्ड जीवन प्रमाण पत्र सहित इन कामों के लिए जरूरी नहीं, सरकार ने जारी किए नए नियम

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : सरकार ने पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पाने के संबंध में नए नियम अधिसूचित किए हैं। अब पेंशनरों के लिए डिजिटल तौर पर जीवन प्रमाण पत्र लेने के लिए आधार को स्वैच्छिक बना दिया गया है। सरकार ने बेहतर प्रशासन संचालन (सामाजिक कल्याण, इनोवेशन, ज्ञान) नियम 2020 के तहत अपनी त्वरित संदेश समाधान वाली ऐप ‘संदेश’ और सार्वजनिक कार्यालयों में हाजिरी लगाने के लिए आधार प्रमाणीकरण को स्वैच्छिक कर दिया है।

    लेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा 18 मार्च को जारी अधिसूचना में कहा गया है, जीवन प्रमाण के लिए आधार की प्रामाणिकता स्वैच्छिक आधार पर होगी और इसका इस्तेमाल करने वाले संगठनों को जीवन प्रमाणपत्र देने के लिए वैकल्पिक तरीके निकालने चाहिए। इस मामले में एनआईसी को आधार कानून 2016, आधार नियमन 2016 और कार्यालय ज्ञापन और यूआईडीएआई द्वारा समय-समय पर जारी सकुर्लर और दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा।

    पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र की शुरुआत तब की गई, जब कई बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए अपनी जीवित होने की सत्यता के लिए लंबी यात्रा कर पेंशन वितरित करने वाली एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना पड़ता था। या फिर वह जहां नौकरी करते रहे हैं वहां से उन्हें जीवन प्रमाणपत्र लाना होता था और उसे पेंशन वितरण एजेंसी के पास जमा कराना होता था। डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा मिलने के बाद पेंशनरों को खुद लंबी यात्रा कर संबंधित संगठन अथवा एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने की अनिवार्यता से निजात मिल गई।

    लेकिन कई पेंशनरों ने अब इस मामले में शिकायत की है कि आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें पेंशन मिलने में कठिनाई उठानी पड़ रही है अथवा उनके अंगूठे का निशान मेल नहीं खा रहा है। इसके लिए कुछ सरकारी संगठनों ने जहां 2018 में वैकल्पिक रास्ता निकाला था, वहीं अब जारी अधिसूचना के जरिए आधार को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए स्वैच्छिक बना दिया गया है।

    Aadhar Card Latest news National news Online news UIDAI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशारदा चिट फंड घोटाला : मुंबई में सेबी से जुड़े 6 स्थानों पर सीबीआई ने ली तलाशी
    Next Article बिहार : सरकारी कार्यक्रम के बैनर में नीतीश की तस्वीर ‘गायब’, विपक्ष का तंज ‘खेला होबे’

    Related Posts

    देश

    रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बंपर तोहफा… जानें क्या

    September 24, 2025
    देश

    ICAI ने जनवरी 2026 CA एग्जाम की डेटशीट जारी की, 3 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    September 24, 2025
    टेक्नोलॉजी

    WhatsApp का नया फीचर : अब चैट मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट करें, प्राइवेसी भी सुरक्षित

    September 24, 2025
    Latest Posts

    रांची में सांसद महुआ माजी ने दुर्गा पूजा पर दी विकास कार्यों की सौगात…

    September 24, 2025

    झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों के वेतन का भुगतान तय किया…

    September 24, 2025

    अवैध खनन पर कार्रवाई, सरायकेला पुलिस ने 12 ड्रम किए नष्ट…

    September 24, 2025

    गिरिडीह पुलिस ने खोज निकाले 100 लोगों के गुम हुए मोबाइल, लौटाये वापस

    September 24, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 27 अहम मुद्दों पर मुहर, सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी पर भी चर्चा

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.