Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘गृह मंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन जमा करने की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यह नामांकन 10 अगस्त 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
इस संबंध में गृह मंत्रालय ने झारखंड सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) को पत्र जारी कर जानकारी दी है। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी, जिसे पहले 31 जुलाई तक बढ़ाया गया और अब इसे 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बाद लिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने उम्मीदवारों के नामांकन हर हाल में भेजें। इस पदक के लिए हर वर्ष योग्य पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाता है, जो अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
Also Read : बिहारशरीफ में बन रहा देश का दूसरा बहाई मंदिर, 2026 तक होगा तैयार
Also Read : चक्रधरपुर रेल मंडल में अक्टूबर से दिसंबर तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
Also Read : RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार
Also Read : झारखंड हाइकोर्ट का सख्त आदेश- राज्य में 6 सितंबर तक लागू करें पेसा नियमावली
Also Read : मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही : सात BLO निलंबित
Also Read : चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में पेशी