Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब रांची से लखनऊ और भुबनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट
    झारखंड

    अब रांची से लखनऊ और भुबनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड से जो यात्री उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए हवाई यात्रा करते हैं या करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर यह है कि जल्द ही रांची से लखनऊ और भुबनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी. इंडिगो एयरलाइन्स इसी महीने रांची से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है तो अलायंस एयर कोलकाता, रांची और भुबनेश्वर की फ्लाइट को कनेक्ट करने जा रही है. इस नये डेवलपमेंट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब तक ऐसा नहीं हुआ कि रांची से उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर के लिए सीधी उड़ान नहीं थी.

    रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इंडिगो एयरलाइन्स रांची से हफ्ते में चार दिन लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट इस महीने के आखिर तक शुरू करेगी. इसी तरह, अलायंस एयर की भुबनेश्वर वाली फ्लाइट 11 अगस्त से शुरू होने जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि इस साल के शुरू में ही रांची से कुछ शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होनी थीं, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते इसमें देर हुई.

    एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से सुबह 10:55 बजे चलकर 12:05 बजे रांची पहुंचेगी और रांची से 12:45 बजे उड़ान भरकर 01:40 बजे लखनऊ लैंड करेगी. दूसरी तरफ, अलायंस एयर की फ्लाइट कोलकाता से सुबह 08:00 बजे उड़ान भरकर 09:40 बजे रांची पहुंचेगी. फिर रांची से 10:10 बजे उड़कर 11:15 पर भुबनेश्वर लैंड करेगी.

    गौरतलब है कि झारखंड के व्यवसायी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट हो ताकि आने जाने में समय बच सके. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स लगातार मांग कर रहा था कि दूसरे दर्जे के महानगरों यानी गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम, भुबनेश्वर, चंडीगढ़ जैसे टू टियर शहरों के लिए रांची से डायरेक्ट फ्लाइट्स हों. यह भी याद रखें कि चेंबर ने झारखंड के देवघर में बन रहे एयरपोर्ट में देरी होने पर भी नाराज़गी जताई थी.

    airports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हॉकी खिलाड़ी सलीमा के पिता को करेंगे सम्मानित, टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची टीम
    Next Article हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को पटक पटक कर मारा, तीन लोगों ने भाग कर बचाई जान

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.