Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 11:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कुख्यात अपराधी गेंदा के शूटर बउवा की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलकर लौट रहा था घर
    झारखंड

    कुख्यात अपराधी गेंदा के शूटर बउवा की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलकर लौट रहा था घर

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह गिरोह के शूटर राकेश साहू उर्फ बउवा साव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर शाम कोयरी मोहल्ला के सांई अपार्टमेंट के सामने हुई है। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी। जिससे मौके पर ही बउवा ने दम तोड़ दी। दो बाइक पर सवार तीन अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के वक़्त राकेश अपनी बुलेट पर बैठकर घर लौट रहा था। राकेश अपर हटिया का रहने वाला था। पूर्व में वह कुख्यात अपराधी रहा है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग निकले। इस दौरान एक बाइक छोड़ भागे। पुलिस के अनुसार मृतक बउवा हत्या, आम्र्स एक्ट और रंगदारी के मामले का आरोपित रहा है। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। सरेशाम गोलीबारी के खिलाफ लोगों ने हंगामा शुरू कर दी। लोगों ने शव घेरकर धरना दे दिया।

    लोगों ने पुलिस के सामने मांग रखी कि जगन्नाथपुर थानेदार को बर्खास्त किया जाए। पुलिस की शह पर बंशी बारी में लाखों का जुआ चलता है। जहां अपराधियों का जमावड़ा लगाता है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने की बात पर लोग अड़े थे। हंगामे की सूचना मिलने पर सिटी एसपी सौरभ और हटिया एएसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। लेकिन स्थानीय लोग मौके पर अड़े रहे। देर रात शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा सका।

    जुआ खेलकर लौट रहा था घर, हुआ हमला
    बंशी बारी से जुआ खेलकर लौटने के दौरान राकेश उर्फ बउवा पर हमला किया गया। इस घटना में नरेश सिंह उर्फ बुतरू गिरोह का नाम सामने आ रहा है। उसके गिरोह के बबलू नायक, मोनू टाइगर और एक अन्य अपराधी का नाम सामने आ रहा है। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी में जुट गई है। हालांकि सभी फरार चल रहे हैं। जगन्नाथपुर, तुपुदाना व धुर्वा थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

    जेल से निकल कर बेच रहा था सब्ज़ी
    राकेश करीब एक साल पहले जेल से छूटा था। जेल से छूटकर वह तरबूज और सब्जी बेचने का काम में लगा था। फिलहाल खूंटी क्षेत्र से तरबूज लाकर हटिया एवं अन्य बाजारों में बेचा करता था। बबुआ के चचेरे भाई दीनदयाल साहू की भी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में नरेश सिंह उर्फ बुतरू जेल भेजा गया था।

    जांच में पहुंची एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम
    मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने के बाद लाश को उठवाकर रिम्स भेजा। लोगों की मांग पर पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया है कि 12 से 24 घंटा के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी का आशवासन दिया। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुअरवजा और परिवार वालों की सुरक्षा की मांग रखी। इधर, शव के साथ परिजनों की चीख पुकार मची थी। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा
    Next Article आज 14 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    कोडरमा

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    September 18, 2025
    झारखंड

    मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    September 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    Latest Posts

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    September 18, 2025

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    September 18, 2025

    मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    September 18, 2025

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’

    September 18, 2025

    इस साल कलश स्थापना कब, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.