Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 6:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चर्चित वकील राजीव कुमार ने  बंगाल पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है दर्ज
    झारखंड

    चर्चित वकील राजीव कुमार ने  बंगाल पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है दर्ज

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2022Updated:August 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार से ईडी आज से पूछताछ करना शुरू कर दी। इससे पूर्व ईडी ने राजीव कुमार को रिमांड पर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि अधिवक्ता ने पूछताछ में प. बंगाल पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि प. बंगाल पुलिस ने उन्हें फंसाया है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने ईडी के अधिकारियों को बताया कि प. बंगाल पुलिस ने साजिश कर उन्हें फंसाया है। अधिवक्ता ने कहा कि प.बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें काफी प्रताड़ित किया है। यहां तक कि उन्हें नियमित चलने वाली ब्लड प्रेशर की दवाइयां तक नहीं दी गईं। उन्हें सोने तक नहीं दिया जाता था। राजीव कुमार ने ईडी को बताया कि कई बार तो पुलिस हिरासत में उन्हें नियमित खाना तक नहीं दिया गया था।

    ईडी ने प. बंगाल में दर्ज केस के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इस मामले के आधार पर ही अधिवक्ता राजीव कुमार और हाईकोर्ट में शेल कंपनियों, अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग करने वाले याचिकाकर्ता शिवशंकर शर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग केस का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ईडी शिवशंकर शर्मा से भी पूछताछ करेगी। वहीं कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को भी समन कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अमित अग्रवाल ने 31 जुलाई को पीआईएल मैनेज करने के आरोप में 50 लाख देने का आरोप लगाया था।

    इसके बाद प. बंगाल पुलिस ने राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद प. बंगाल पुलिस ने राजीव कुमार को 13 अगस्त तक रिमांड पर लिया था। ईडी के द्वारा रांची लाए जाने के कोर्ट के आदेश का भी प. बंगाल पुलिस ने विरोध किया था। हालांकि कोलकाता की स्थानीय अदालत के आदेश के बाद राजीव कुमार को शनिवार को रांची लाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद ईडी की टीम उन्हें रांची लेकर निकली थी।


    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबसंत सोरेन के मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई अब 29 अगस्त को, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    Next Article Breaking News : पैसों के विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्य की हत्या, आरोपी हेमंत गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात

    July 4, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    Latest Posts

    ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात

    July 4, 2025

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025

    पलामू के कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने

    July 4, 2025

    PM मोदी का बिहार दौरा 18 को, महिलाओं और लड़कियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.