Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 8:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अमृत सरोवर का निधि खरे ने किया निरीक्षण, लाभुकों से मिलकर प्राप्त सुविधाओं पर की चर्चा
    झारखंड

    अमृत सरोवर का निधि खरे ने किया निरीक्षण, लाभुकों से मिलकर प्राप्त सुविधाओं पर की चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अपर सचिव उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार व आकांक्षी जिला रांची की केंद्रीय प्रभारी निधि खरे एवं उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने सोमवार को बेड़ो प्रखंड का भ्रमण किया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत पदाधिकारियों ने अमृत सरोवर और मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया गया।

    बेड़ो प्रखंड के ईटा पंचायत ईटा चिलदारी गांव में अवस्थित मनरेगा पार्क में लगभग 32 किसानों द्वारा आम बागवानी की गई है। साथ ही मनरेगा अंतर्गत अन्य योजनाएं जैसे डोभा निर्माण, सिंचाई कूप, ट्रेंच, दीदी बाड़ी निर्माण सहित कई योजनाओं को मनरेगा पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    श्रीमती खरे द्वारा मनरेगा के लाभुकों द्वारा किए जा रहे कार्य, प्राप्त आमदनी तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को किसी भी कीमत पर व्यवहार में नहीं लाने का निर्देश दिया।

    मनरेगा पार्क निरीक्षण के पश्चात श्रीमती खरे ने खुखरा पंचायत के खुखरा में निर्मित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। वर्ष 2018 में 22 लाख की लागत से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है, जो 240 फीट लंबा 240 फीट चौड़ा और 11 फीट गहरा है। इस तालाब में साल भर पानी रहता है और लगभग 22 एकड़ में खेती की जाती है। श्रीमती खरे तालाब के नजदीक के जमीन वाले कृषक से मिलकर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। किसान द्वारा बताया गया कि जब से यह तालाब बना है तब से पलायन रुका है। खुखरा में 18 बड़े तालाब हैं जिनमें 5 तालाबों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किया जा चुका है। भ्रमण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी प्रखंड के अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, एक का जैश-ए-मोहम्मद के साथ था ताल्लुक
    Next Article एक लाख दिया से जगमगाया देवघर, PM के आगमन को लेकर खुशिया जाहिर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    डैम में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की मौत, शोक में डूबा दलाईकेला गांव…

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPDI में काम करने वाली महिला निकली गहना चोर, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 26, 2025
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर DC ने की बैठक, दिये कई निर्देश

    July 26, 2025
    Latest Posts

    डैम में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की मौत, शोक में डूबा दलाईकेला गांव…

    July 26, 2025

    CMPDI में काम करने वाली महिला निकली गहना चोर, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 26, 2025

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर DC ने की बैठक, दिये कई निर्देश

    July 26, 2025

    रांची के नगड़ी में हथियार खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

    July 26, 2025

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.