Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनआईए ने मानव तस्करी के मास्टर माइंड के सहयोगी को किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले कई महत्वपूर्ण कागजात
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए ने मानव तस्करी के मास्टर माइंड के सहयोगी को किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले कई महत्वपूर्ण कागजात

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: एनआईए ने मानव तस्करी केस के मास्टरमाइंड पन्नालाल के सहयोगी गोपाल उरांव को गिरफ्तार किया है। गोपाल उरांव खूंटी के मुरहू के तुनगांवा का रहने वाला है। एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों से युवक-युवतियों को फंसाकर दिल्ली समेत महानगरों में भेजे जाने के मामले में गोपाल उरांव की काफी बड़ी भूमिका थी। वह पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी का खास सहयोगी रहा है। एनआईए ने मानव तस्करी मामले में पन्नालाल व उसके सहयोगियों के चार जिलों के ठिकानों पर भी छापेमारी की।

    एनआईए की चार टीमों ने एक साथ पाकुड़, साहिबगंज, गुमला और खूंटी जिले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एनआईए को तस्करी और प्लेमसमेंट एजेंसियों से जुड़े अहम कागजात, बैंक खातों की जानकारी, रेलवे के टिकट और मोबाइल फोन मिले हैं। बरामद चीजों से मानव तस्करी की पुष्टि हुई है। एनआईए के अधिकारियों ने बताया है कि शुरूआती जांच में ही इस बात के सबूत मिले हैं कि पन्नालाल, उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली की तीन प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए मानव तस्करी का धंधा कर रहे थे। जांच में यह बात सामने आयी है कि गरीब युवक- युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली या दूसरे महानगरो में ले जाया जाता था, लेकिन वहां काम के बदले उन्हें पैसे नहीं मिलते थे। इस पूरे गतिविधि में गोपाल उरांव की भी भूमिका होती थी।

    खूंटी के एएचटीयू थाने में दर्ज केस में खूंटी पुलिस ने जुलाई 2019 में पन्नालाल को गिरफ्तार किया था। इस कांड को बाद में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने टेकओवर कर लिया था। 4 मार्च 2020 को एनआईए ने इस केस में अलग से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग एसिड अटैक मामले में डीजीपी और गृह सचिव हाई कोर्ट में होंगे पेश, सवालों का देंगे जवाब
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की, बोले- प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करें

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.