Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Jul, 2025 ♦ 7:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच टक्कर, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर
    झारखंड

    NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच टक्कर, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के नावा टोली नहर मोड़ के समीप NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर उरांव, 16 वर्षीय बिन्देश्वर उरांव, और कर्रा थाना क्षेत्र के बमरला गांव निवासी भक्तु गोप शामिल है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में मकरा गांव निवासी प्रकाश लोहरा और लापुंग थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी बजरंग लोहरा शामिल है। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे दो बाइक पर सवार होकर अलग-अलग इलाके से 5 युवक होली मनाने निकले थे। दोनों बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार रही कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक में सवार सभी 5 युवक सड़क पर गिर गए। इसमें सबको गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए घायलों की अस्पताल भेजा गया।

    चिकित्सकों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 का इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। तीन युवकों की मौत के बाद इनके परिवार में कोहराम मच गया।परिजन व उनके गांव के लोग आधी रात को इधर उधर भागते रहे। होली का त्योहार पल भर में मातम में बदल गया। रात में पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन पर हमले का 25वां दिन LIVE: रूसी सेना ने आर्ट स्कूल पर बम बरसाए, यहां 400 यूक्रेनी छिपे थे, ज्यादातर मलबे में दबे
    Next Article देवघर: क्लब ग्राउंड के पास उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, 6 नामजद समेत 80 अज्ञात लोगों पर FIR

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार

    July 10, 2025
    झारखंड

    JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने मांगा जवाब

    July 10, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    July 10, 2025

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार

    July 10, 2025

    JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने मांगा जवाब

    July 10, 2025

    संजीव चोपड़ा का हजारीबाग दौरा पूरा, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    July 10, 2025

    पूड़ियां तलते दिखे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.