Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 7:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा रौनियार वैश्य समाज की नयी कमेटी का गठन, राजकुमार साह बने जिला अध्यक्ष
    जामताड़ा

    जामताड़ा रौनियार वैश्य समाज की नयी कमेटी का गठन, राजकुमार साह बने जिला अध्यक्ष

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रौनियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा-मिहिजाम रोड स्थित बबलू गुप्ता के आवासीय हॉल में शुक्रवार को जिला रौनियार वैश्य सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संथाल परगना के जोनल प्रभारी प्रकाश साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सुभाष साह और दुमका जिला रौनियार वैश्य समाज के युवा अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद साह भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में रौनियार वैश्य समाज के संगठन का विस्तार करना और उसे सशक्त बनाना था। इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। राजकुमार साह को जिला अध्यक्ष और बबलू गुप्ता को जिला सचिव के रूप में चुना गया। वहीं, विजय भगत को संगठन मंत्री सह मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा किशोर कुमार साह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    निर्णय लिया गया कि आगामी 10 दिनों के भीतर जिला कमेटी का विस्तार कर सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय समितियों का विधिवत गठन किया जाएगा। साथ ही, समाज के योग्य और सक्रिय सदस्यों को उनके कार्य के अनुसार विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन के विकास में युवाओं और महिला समिति की भूमिका अहम होगी। इसलिए, उन्हें संगठन में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा और विशेष दायित्व प्रदान किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान जोनल प्रभारी प्रकाश प्रसाद साह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार साह और सचिव बबलू गुप्ता को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि नई टीम के नेतृत्व में जिला रौनियार वैश्य समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा। अंत में प्रकाश साह ने बैठक की सफलता के लिए सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद दिया और संगठन की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Also Read : मां से अवैध संबंध के शक पर चाचा की ह’त्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

    District level meeting of Rauniyar Vaishya Sabha concluded in Jamtara new district committee formed जामताड़ा में रौनियार वैश्य सभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नई जिला कमेटी का गठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां से अवैध संबंध के शक पर चाचा की ह’त्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार
    Next Article DMFT फंड घोटाला पूरे झारखंड में फैला : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जामताड़ा

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025
    झारखंड

    संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025

    संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    October 24, 2025

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.