Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 6:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में NDA ने कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान
    बिहार

    बिहार में NDA ने कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NDA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 18 से 23 सितंबर तक विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस दौरान राज्य की 55 विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम होंगे।

    NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता

    पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय में NDA के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि यह पांचवां चरण NDA के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पहले चार चरणों में 31, 38, 34 और कई अन्य विधानसभाओं में सफल सम्मेलन हो चुके हैं।

    कुशवाहा ने दावा किया, “हमारा लक्ष्य 2025 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। हम बिहार की ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेंगे।” उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी हताशा साफ दिख रही है।

    महिलाओं की भागीदारी पर जोर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि एनडीए के हर चरण में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई है। इस बार सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा है, जो सरकार के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।

    जयसवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “विपक्ष विकास की बात नहीं करता, केवल दिखावे की राजनीति करता है। जो लोग अस्पतालों पर सवाल उठाते हैं, वे बताएं कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने क्या किया? बिहार में मेट्रो, पुल और अन्य ढांचागत विकास हुआ, जो विपक्ष को दिखाई नहीं देता।”

    संगठन को मजबूती

    लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन को और मजबूत कर रहे हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर एनडीए को मजबूत कर रहे हैं और पांचवें चरण के लिए तैयार हैं।”

    चुनावी रणनीति का हिस्सा

    NDA का यह आक्रामक प्रचार अभियान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से गठबंधन को मजबूती मिल रही है।

    Bihar Assembly Elections: NDA announces fifth phase of workers' conference starting from September 18 NDA announced the fifth phase of workers' conference in Bihar बिहार में NDA ने कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव : NDA ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹11,910 में अयोध्या, शिमला और राजस्थान की सैर
    Next Article अब UPI से बड़े पेमेंट करना हुआ आसान, 15 सितंबर से लागू होंगी नई लिमिट्स

    Related Posts

    बिहार

    रघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले – बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराज

    October 29, 2025
    बिहार

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025
    बिहार

    अमित शाह ने दरभंगा रैली में कांग्रेस-राजद गठबंधन पर साधा निशाना, देश की सुरक्षा और विकास पर दिया जोर…

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.