Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»नक्सलियों ने लेवी के लिए की अंधाधुंध फा’यरिंग, एक मजदूर को लगी गो’ली
    क्राइम

    नक्सलियों ने लेवी के लिए की अंधाधुंध फा’यरिंग, एक मजदूर को लगी गो’ली

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 5, 2025Updated:April 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंदवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार रंगदारी वसूलने के लिए शुक्रवार की देर रात लगभग छह की संख्या में हथियारबंद नक्सली भट्ठा के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई। भागने के क्रम में ही एक मजदूर के कमर में गोली लग गई। इसके बाद नक्सली पत्थर क्रशर के पास पहुंचे और वहां उपस्थित मजदूर तथा अन्य कर्मियों से मोबाइल छीन लिया। नक्सलियों ने वहां भी फायरिंग किया और पीएलएफआई के नाम से एक पर्चा छोड़ कर चले गए।

    पर्चा में लिखा हुआ है कि बिना संगठन से बात किया भट्ठा अथवा क्रशर में काम ना करें। इधर नक्सलियों के जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल मजदूर अलीम अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डीएसपी अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : रांची पुलिस की अपील : रामनवमी पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाएं

    Also Read :कल बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, देखें MAP

    Aleem Ansari blockade brick kiln Chandwa police station Criminal rampage Crusher Hadgadhwa village incident information Indiscriminate firing Jharkhand news Lohardaga Naxal arrest Naxal attack Naxalism plfi Police raid primary treatment Referred to RIMS Rural security seriously injured अंधाधुंध फायरिंग अपराधी उत्पात अलीम अंसारी ईंट भट्ठा क्रशर गंभीर घायल ग्रामीण सुरक्षा घटना की जानकारी चंदवा थाना झारखंड खबर नक्सलवाद नक्सली गिरफ्तारी नक्सली हमला नाकेबंदी पीएलएफआई पुलिस छापेमारी प्राथमिक इलाज रिम्स रेफर लोहरदगा हड़गड़वा गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, देखें MAP
    Next Article आज PBKS और RR के बीच मुकाबला, जानिए मुल्लानपुर की पिच, रिकॉर्ड और मौसम

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.