Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर किस्कू गिरफ्तार, पाकुड के तत्कालीन एसपी की हत्या में था शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर किस्कू गिरफ्तार, पाकुड के तत्कालीन एसपी की हत्या में था शामिल

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरिडीह। झारखण्ड में पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल माओवादी लीडर सुधीर किस्कू को दबोचने में गिरिडीह पुलिस को कामयाबी मिली है। सुधीर पर भी दस लाख का इनाम है। संतालपरगना में लाल सलाम का नारा लगाने वाला दस लाख का इनामी प्रशांत मांझी एवं उसकी पत्नी प्रभा दी उर्फ जया को भी पकडऩे में पुलिस कामयाब रही है। प्रशांत एïवं सुधीर की निशानदेही पर गिरिडीह से एके 47 एवं कारबाइन की बरामदगी हुई है। दस-दस लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी से नक्सली सकते में हैं।

    फिलहाल गिरफ्तारी के सवाल पर पुलिस माैन

    पुलिस दोनों गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। इसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। तीनों माओवादियों से पूछताछ के बाद दुमका जिले के काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा से सात असलहे मिले हैं जिनमें इंसास भी शामिल है। डेटोनेटर एवं गोलियां भी पुलिस को मिली है। शिकारीपाड़ा के बांस पहाड़ी एवं धर्मपुर से भी चार माओवादी कैडर एवं समर्थकों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।वहीं गिरिडीह या दुमका पुलिस तीनों माओवादियों को पकडऩे के बाबत कुछ बोलने से परहेज कर रही है।इधर पारसनाथ की पहाडिय़ों में भी तीनों माओवादी सक्रिय रहे हैं। उनसे पारसनाथ में भी माओवादियों के ठिकानों के बाबत पूछताछ के बाद छापामारी की गई है।

    छापामारी अभियान खत्म होने के बाद पुलिस करेगी गिरफ्तारी की घोषणा

    गिरिडीह के माओवादी लीडरों ने भी संतालपरगना में संगठन की कमान संभाली है। सिर्फ ताला मरांडी ऐसा कमांडर था जो संतालपरगना का रहने वाला था। तत्कालीन एसपी वाईएस रमेश ने 13 जनवरी 2019 को छतोपाड़ा के जंगल में ताला मरांडी को मुठभेड़ में मार गिराया था। ताला मरांडी की मौत के बाद संतालपरगना में सक्रिय 12 माओवादियों ने सरेंडर किया था। इसके बाद प्रशांत मांझी, सुधीर किस्कू एवं प्रभा दी ने संतालपरगना में कैडरों को संगठित करना शुरू किया था। इसी बीच प्रशांत मांझी एवं प्रभा दी उर्फ जया गिरिडीह पुलिस के चंगुल में आ गए। सुधीर किस्कू भी पकड़ा गया। और भी कई माओवादियों के पकड़े जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस माओवादी लीडरों से कड़ी पूछताछ कर उनके और साथियों को दबोचने एवं हथियारों की बरामदगी में जुटी हुई है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद गिरिडीह एवं दुमका पुलिस मिल कर इनामी माओवादियों की गिरफ्तारी की अधिकृत घोषणा करेगी।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबागः हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो का मौत, दो घायल
    Next Article जमशेदपुर में गुजरात एटीएस की टीम ने की कार्रवाई, डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए संजय सेठ

    June 21, 2025
    झारखंड

    मोरहाबादी मैदान में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग

    June 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    June 21, 2025
    Latest Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए संजय सेठ

    June 21, 2025

    मोरहाबादी मैदान में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग

    June 21, 2025

    झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इन आसान योगासनों को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा

    June 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.