राष्ट्रीय एकता दिवस : एकता के लिए दौड़ी रांची, सीएम रघुवर दास ने सरदार पटेल को किया नमन, कहा-देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लें

Joharlive Team

रांची। राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे देश की तरह रांची में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रांची में रन फॉर यूनिटी की दौड़ सैनिक बाजार परिसर से गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे हरी झंडी दिखाया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि आइए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लें। सीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ को सैनिक बाजार परिसर, मेन रोड, रांची में फ्लैग ऑफ करने के साथ ही दौड़ में भाग भी लिया। सीएम ने अपने संदेश में लिखा- देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शत-शत नमन।


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रांची सैनिक मार्केट से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 2500 बच्चे तथा आम लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वे खुद भी रैली का हिस्सा बने। कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह सांसद संजय सेठ सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version