Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 4:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»नगर निकाय चुनाव : HC में हाजिर हुए मुख्य सचिव समेत कई वरीय अधिकारी
    कोर्ट की खबरें

    नगर निकाय चुनाव : HC में हाजिर हुए मुख्य सचिव समेत कई वरीय अधिकारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। यह मामला जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सूचीबद्ध है। सुनवाई इस समय भी जारी है और अदालत में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मौजूद हैं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, तत्कालीन प्रधान सचिव विनय चौबे, वंदना डाडेल और सेवानिवृत्त अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

    हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2024 को राज्य सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इस आदेश को राज्य सरकार ने खंडपीठ में चुनौती दी थी, लेकिन खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए सरकार की याचिका खारिज कर दी। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराए जाने पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। पिछली सुनवाई में अदालत ने सरकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया था और 14 अक्टूबर की सुनवाई में सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।

    सुनवाई के दौरान अदालत यह जानने की कोशिश कर रही है कि कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अब तक नगर निकाय चुनाव क्यों नहीं कराए गए। कोर्ट यह भी परख रही है कि क्या सरकार ने अदालत के आदेश की अवहेलना की है। अधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा गया है। इस संवेदनशील मामले की वजह से राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है और निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में भी नाराजगी है।

    Also Read : नक्सलियों को तगड़ा झटका : पोलित ब्यूरो सदस्य सहित 60 ने किया सरेंडर

    Chief Secretary and several senior officials present in court HC में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई जारी Hearing on municipal elections continues in HC Municipal elections: Chief Secretary and several senior officials appear before the High Court नगर निकाय चुनाव : HC में हाजिर हुए मुख्य सचिव समेत कई वरीय अधिकारी मुख्य सचिव समेत कई वरीय अधिकारी अदालत में मौजूद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों को तगड़ा झटका : पोलित ब्यूरो सदस्य सहित 60 ने किया सरेंडर
    Next Article भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में दी करारी शिकस्त, गिल की कप्तानी में 2-0 से जीती सीरीज

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    October 14, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    October 14, 2025
    जमशेदपुर

    ठेला के लाइसेंस पर चलाया जा रहा था बड़ा होटल, खाद्य निरीक्षक ने की कार्रवाई

    October 14, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP की पहली सूची जारी, जानें कितनी महिला उम्मीदवार हैं शामिल…

    October 14, 2025

    गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    October 14, 2025

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    October 14, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट

    October 14, 2025

    ठेला के लाइसेंस पर चलाया जा रहा था बड़ा होटल, खाद्य निरीक्षक ने की कार्रवाई

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.