Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामेश्वर उराँव के बयान पर सांसद संजय सेठ ने जताई आपत्ति, कहा संविधान की मर्यादा तार-तार करने वाले मंत्री दें इस्तीफा
    जोहार ब्रेकिंग

    रामेश्वर उराँव के बयान पर सांसद संजय सेठ ने जताई आपत्ति, कहा संविधान की मर्यादा तार-तार करने वाले मंत्री दें इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राँची। बिहारी व मारवाड़ी समुदाय के प्रति दिया गया झारखंड के मंत्री रामेश्वर उराँव का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि मंत्री की मानसिकता को दर्शाने वाला है। यूपीएससी क्वालीफाई कर आईपीएस की नौकरी करने वाले और अब राजनीति में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति का ऐसा बयान ना सिर्फ उनका व्यक्तिगत बयान है बल्कि यह पूरी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है। उक्त बातें राँची के सांसद संजय सेठ ने एक प्रेस बयान में कही।
    श्री सेठ ने कहा कि सिर्फ तोड़ने की राजनीति करने वाले कांग्रेसी और कांग्रेस पार्टी को यह जवाब देना चाहिए कि रामेश्वर उरांव ने किस परिस्थिति में ऐसा बयान दिया। रामेश्वर उरांव ने ऐसा बयान देकर संविधान की मर्यादा को भी तार-तार करने का काम किया है क्योंकि संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति जब शपथ लेता है तो वह संविधान की शपथ लेता है। देश की संप्रभुता और एकता को अखंड रखने की शपथ लेता है। परंतु रामेश्वर उरांव के इस बयान ने संविधान की मर्यादा को भी तार-तार किया है। नैतिकता के आधार पर उन्हें मंत्रिमंडल से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह देश हर भारतवासी का है और हर भारतवासी इस देश का नागरिक है। ऐसे में क्षेत्र और जाति की बात करके कांग्रेस के मंत्री समाज में वैमनस्यता फैलाना चाह रहे हैं। यही वैमनस्यता बाद में अराजकता का रूप धारण करती है और तब समाज और देश दोनों का नुकसान होता है। श्री सेठ ने कहा कि रामेश्वर उरांव को यह बताना चाहिए कि बिहारी और मारवाड़ी दोनों ही समुदाय ने झारखंड का क्या नुकसान किया? उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य के विकास में इन दोनों समुदाय की अच्छी भूमिका रही है। चाहे धर्मशाला हो, अस्पताल हो या अन्य ऐसे सेवा संस्थान हो। इनके संचालन में इन दोनों ही समुदाय की भूमिका बहुत अच्छी रहती है। ऐसे में मंत्री ने यह स्तरहीन बयान देकर अपनी मानसिकता जग जाहिर की है। राज्य सरकार के सिर्फ मंत्री का यह बयान उनका व्यक्तिगत बयान नहीं हो सकता है, यह पूरी पार्टी की मानसिकता को प्रदर्शित करने वाला है। अपने इस बयान पर रामेश्वर उरांव को मारवाड़ी और बिहारी दोनों ही समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।
    यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज पुलिस ने 7 लड़कियों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया, दिल्ली से लाई जाएंगी अपने घर
    Next Article भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का जीरो टॉलरेन्स, दो दिन में देवघर के दो पदाधिकारी हुए निलंबित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025
    कोर्ट की खबरें

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025
    Latest Posts

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.