Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 1:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र से झारखंड में बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की
    झारखंड

    सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र से झारखंड में बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    MP-MLA court frames charges against Deepak Prakash and Kanke MLA Samri Lal
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मंगलवार को पत्र लिखा है। इसके जरिये झारखंड में रांची सहित अन्य शहरों जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, दुमका, मेदिनीनगर व चाईबासा में बायो- सीएनजी प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया है।

    पत्र में कहा है कि सीबीजी को विश्व स्तर पर हरित ईंधन के रूप में मान्यता प्राप्त है। आने वाले दिनों में बायो – सीएनजी भारत के भविष्य का ईंधन बन सकता है। यह न केवल भारत के प्राकृतिक गैसों के आयात पर आने वाले खर्च को कम कर सकता है, बल्कि देश में कचरे से निपटने में भी मदद कर सकता है। दीपक प्रकाश ने झारखंड में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता को देखते हुए राज्य में बायो-सीएनजी प्लांट की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके मुताबिक बायो-सीएनजी प्लांट लगने से कचरे का निपटारा और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही साथ रोजगार सृजन का नया आयाम स्थापित होगा।

    पत्र में लिखा है कि झारखंड में रांची सहित अन्य जगहों पर जैव-सीएनजी संयंत्र की स्थापना होने से यह परियोजना अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई शहरों में भूमि के विशाल हिस्से से कचरे के ढेर को हटाने का प्रयास भी होगा। साथ ही संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) के उपयोग से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने, किसानों की आय, मवेशी पालने वाले ग्रामीणों की आय के स्रोत और उद्यमिता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने भूमि की खरीद-बिक्री की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश
    Next Article हजारीबाग : शादी के दो महीने बाद प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी थी पति की हत्या, दोनों को उम्रकैद

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025
    झारखंड

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025
    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    तेहरान में इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.