Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 7:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा पंचायत के बागी ग्राम के पाचोपड़वा टोला में बीती रात शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में मेदिनीनगर में भेज दिया। महिला की पहचान इसी टोला की रहने वाली सुनीता देवी (40) पति विपन भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार सुनीता देवी ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। गांव के गुमटी संचालक नंदकिशोर उरांव ने ननद बिगनी देवी को बुलाकर महिला को घर ले जाने के लिए सौंप दिया। महिला शराब पीने के लिए ग्लास खरीदने के लिए नंदकिशोर की दुकान पर गई थी। नंदकिशोर ने कहा कि सुनीता हाथ में शराब से भरी बोतल लेकर पहुंची थी। शराब पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा था।

    इधर, घर जाने के बाद रात में सुनीता और उसके पति के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ। पति ने उसकी लाठी से पिटायी की। बाद में गर्दन मरोड़ दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। चोट पर हल्दी का लेप भी चढ़ाया पाया गया था।

    थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि सूचना मिलने पर मंगलवार को मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पति ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपित की बहन बिगनी देवी ने बयान दिया है। पिटायी करने के बाद गर्दन मरोड़ देने की जानकारी दी है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की शादी हो गई है। एक 18 साल का लड़का है और एक 12 साल की लड़की है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पाचोपड़वा टोला में पहुंचे थे।

    Also Read : पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    accused husband arrested Mother of three children beaten to death आरोपी पति गिरफ्तार तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
    Next Article परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    Related Posts

    कोडरमा

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    Latest Posts

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.