Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपात्र राशनकार्ड धारकों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक 73 हजार से अधिक नाम राशनकार्ड सूची से हटा दिए गए हैं। जांच के दौरान कई ऐसे कार्डधारक मिले, जो डुप्लीकेट थे या फिर लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे।
जिले में 22,975 संदिग्ध आधार प्रविष्टियां सामने आईं, जिनमें से 20,067 नाम डिलीट किए जा चुके हैं। वहीं 18 साल से कम और 100 साल से अधिक उम्र वाले 16,399 लाभुकों के नाम सूची में दर्ज पाए गए। इनमें से 2,274 को हटाया गया है और बाकी की जांच चल रही है। इसी तरह छह महीने से अधिक समय से राशन न लेने वाले 1,64,237 कार्डधारी पाए गए, जिनमें से 50,323 के नाम रद्द कर दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित जमशेदपुर शहरी क्षेत्र रहा, जहां 68,565 संदिग्ध कार्ड मिले। गोलमुरी-कम-जुगसलाई क्षेत्र में भी 46,703 मामले सामने आए।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने कहा कि इस कवायद का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल असली और पात्र परिवारों तक पहुंचे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष सत्यापन जल्द पूरा किया जाए।
Also read:629 रेल यात्रियों से वसूला गया 2.67 लाख रुपये का जुर्माना… जानें क्यों
Also read:सरायकेला में करंट लगने से सात वर्षीय मासूम की मौ’त, गांव में छाया मातम…