Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में कोरोना के 2.57 लाख से अधिक नये मामले, रिकवरी दर 87.76 फीसदी
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में कोरोना के 2.57 लाख से अधिक नये मामले, रिकवरी दर 87.76 फीसदी

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही जिससे रिकवरी दर बढ़कर 87.76 फीसदी हो गई।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,57,299 नये मामले सामने आये जबकि स्वस्थ होने लोगों की संख्या 3,57,630 रही।

    इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 58 हजार 895 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,57,299 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो गया। इस अवधि में तीन लाख 57 हजार 630 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश में अब तक 2,30,70,365 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं और जिससे रिकवरी दर 87.76 फीसदी हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामले 1,04,525 कम होकर 29 लाख 23 हजार 400 हो गये हैं।

    इसी दौरान 4,194 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,95,525 हो गयी है।

    देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 11.12 फीसदी पर आ गयी है, वहीं मृत्युदर बढ़कर 1.12 फीसदी हो गयी है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 16112 कम होकर 369673 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 44493 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5070801 हो गयी है जबकि 1263 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 86618 हो गया है।

    केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 11501 घटकर 306719 रह गये तथा 41032 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1979919 हो गयी है जबकि 142 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6994 हो गयी है।

    coronavirus cases Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के युवक की सिमडेगा में धारदार हथियार से मारकर हत्या
    Next Article लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, डीएलएफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने दी क्लीन चिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.