Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jul, 2025 ♦ 9:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 10 जून के बाद दस्तक देगा मानसून… जानें आज का वेदर अपडेट
    झारखंड

    झारखंड में 10 जून के बाद दस्तक देगा मानसून… जानें आज का वेदर अपडेट

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को कुछ राहत दी। वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

    पिछले 24 घंटे में रांची समेत दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश ने तापमान को गिरा दिया है। सुबह जहां तेज धूप से लोग परेशान रहे, वहीं दोपहर के बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    10 से 12 जून तक येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 10 से 12 जून के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के आसार जताए गए हैं। साथ ही कुछ जगहों पर गर्जन के साथ आंधी भी चल सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    मानसून की दस्तक 10 जून के बाद

    इस बार मानसून झारखंड में समय पर दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून की एंट्री 10 से 15 जून के बीच संभावित है। राज्यभर में 12 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि रांची में मानसून के 15 जून तक आने की उम्मीद है। विभाग का मानना है कि मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश को गर्मी से राहत देगी।

    गर्मी फिर कर सकती है परेशान

    हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि यदि मानसून की दस्तक में देरी होती है, तो तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    Also Read : भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो

    central Jharkhand cloudy weather eastern Jharkhand heat relief Jharkhand news Jharkhand weather update light rain Meteorological Department ranchi Ranchi Rain Sunday weather thunderstorm with rain weather forecast गरज के साथ बारिश झारखंड मौसम अपडेट झारखंड समाचार तपती गर्मी से राहत पूर्वी झारखंड बादल छाए मध्य झारखंड मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रविवार का मौसम रांची बारिश राजधानी रांची हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 08 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बेकाबू स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौ’त, चार गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : JPSC 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर

    July 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

    July 25, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    July 25, 2025

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 25, 2025

    BREAKING : JPSC 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर

    July 25, 2025

    नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

    July 25, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 25 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.