Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 6:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ED के सामने पेश नहीं हुए विधायक इरफान अंसारी, दो हफ्ते का समय मांगा
    झारखंड

    ED के सामने पेश नहीं हुए विधायक इरफान अंसारी, दो हफ्ते का समय मांगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से आज ईडी कार्यालय में पूछताछ होनी थी। उन्हें भेजे गए नोटिस में 11 बजे तक हीनू ऑफिस पहुंचने को कहा गया था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने सिविल कोर्ट एडवोकेट भानु के माध्यम से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर दो हफ्ते का समय मांगा है। बताते चलें कि आज उनसे हिनू स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में कैश कांड से संबंधित सवालों के जवाब देने थे। इसी मामले में इरफान अंसारी से पहले कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

    13 जनवरी को तीन विधायकों को ईडी ने भेजा था समन
    कैश कांड मामले में केवल इरफान अंसार से ही पूछताछ नहीं होगी। इससे जुड़े कांग्रेस के दो अन्य विधायकों से पूछताछ की जाएगी। 13 जनवरी को ईडी ने कांग्रेस से निलंबित डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और रोजश कच्छप को नोटिस भेजी थी। जिसमें 13 जनवरी को इरफान अंसारी को, 16 जनवरी को राजेश कच्छप और 17 जनवरी को नमन विक्सल कोंगाड़ी को रांची जोनल ऑफिस आने को कहा है।

    क्या है कैश कांड मामला
    बताते चलें कि साल 2022 की 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से लगभग 50 लाख रुपये बरामद किए गए थे। गिरफ्तारी होने के दूसरे दिन बेरमो विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर कराया था। जिसके बाद इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में तीनों को जमानत मिल गई।

    vidh

    नौ नवंबर से ईडी कर रही जांच
    बताते चलें कि इस कैश कांड की जांच कोलकाता पुलिस की सीआईडी टीम कर रही थी। बाद में नौ नवंबर को ईसीआईआर दर्ज कर मनी लांड्रिंग के मामले की जांच ईडी नौ नवंबर से कर रही है। उसी क्रम में आज इरफान अंसारी से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि विधायक अनुप सिंह से लिए गए बयान का इन तीनों विधायकों के बयान से मिलान किया जाएगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के दो शहरों में शुरू हुआ एयरटेल 5जी प्लस, सिम बदलने की नहीं होगी जरूरत
    Next Article चाईबासा : लैंडमाइंस ब्लास्ट में घायल तीन जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा दिल्ली भेजा गया

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.