Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में ईस्टर्न ज़ोनल कल्चरल सेंटर (EZCC) द्वारा भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ ने भी भाग लिया और सभी को योग के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
सांसद संजय सेठ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा, “योगस्थः कुरु कर्माणि संगं त्यक्त्वा धनंजय।” उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के छात्र, प्रबुद्ध नागरिक और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
योगस्थः कुरु कर्माणि संगं त्यक्त्वा धनंजय।#YogaDay पर रांची में EZCC द्वारा रांची में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल, कॉलेज के बच्चों पर, प्रबुद्ध नागरिकों, मातृशक्ति के साथ योगाभ्यास किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से योग दिवस… pic.twitter.com/1qyIuee0bA
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) June 21, 2025
PM मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि…
संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से आज पूरा विश्व योग के माध्यम से एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने की दिशा में भी मार्गदर्शन करता है।
जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
Also Read : मोरहाबादी मैदान में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग
Also Read : झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इन आसान योगासनों को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण