Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 9:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनाव : इंडिया गठबंधन से मंत्री बेबी देवी और एनडीए से यशोदा देवी आज करेंगी नामांकन
    झारखंड

    डुमरी उपचुनाव : इंडिया गठबंधन से मंत्री बेबी देवी और एनडीए से यशोदा देवी आज करेंगी नामांकन

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डुमरी : डुमरी विधानसभा उपचुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार को इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो नेत्री सह राज्य की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री व दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तथा एनडीए की ओर से आजसू की केंद्रीय सचिव यशोदा देवी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। मंत्री बेबी देवी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख आदि के होने की संभावना है। वहीं यशोदा देवी के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा विधायक व सांसद शामिल होंगे।

    सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेता आज पहुंचेंगे डुमरी

    ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी और एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी 17 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बताया जाता है कि दोनों के नामांकन दाखिल करने के दौरान कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इस बाबत गिरिडीह के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि 17 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल प्रत्रलेख, पार्टी के सचिव अभिषेक प्रसाद उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

    नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री केबी हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। वे हेलीकॉप्टर से डुमरी पहुंचेंगे। इसके लिए झारखंड इंटर कॉमर्स कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। वहीं, एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी उम्मीदवार यशोदा देवी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के आने की सूचना है।

    CM hemant soren dumri Dumri by-election Giridih India Alliance jharkhand minister Baby Devi NDA nomination file Yashoda Devi डुमरी विधानसभा उपचुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : जामा मस्जिद के परिसर में बना गोफ, लोगों में दहशत का महौल
    Next Article जमीन खरीद बिक्री मामला : सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी जल्द ही भेज सकता है दूसरा समन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15वीं झारखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन…

    November 1, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025
    झारखंड

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025
    Latest Posts

    रांची : खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15वीं झारखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन…

    November 1, 2025

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    November 1, 2025

    गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बस मालिकों की हड़ताल का जताया समर्थन, प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग…

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.