Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»अपडेट खबर : गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में एक महिला की मौत, दर्जनाें लोग अस्पताल में भर्ती
    जमशेदपुर

    अपडेट खबर : गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में एक महिला की मौत, दर्जनाें लोग अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के सामुदायिक भवन के पास स्थित बसंत विहार अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर में लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दर्जन भर से ज्यादा लोग झुलसकर और फ्लैट से भागने के दौरान घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला प्रशाशन की तरफ से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि गैस के ​तीन सिलेंडर बारी-बारी से विस्फोट करने के कारण आग तेजी से फैल गई। आनन-फानन में अपार्टमेंट खाली कराया गया। इस दौरान एक महिला के अपार्टमेंट में फंसी रह गई

    जिस फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, अकेली थी महिला

    बताया गया कि अपार्टमेन्ट के तीसरे तल्ले में ओपी गुप्ता नामक व्यक्ति के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, उस समय घर में उनकी पत्नी निशा गुप्ता मौजूद थीं, जो इस घटना की शिकार हुईं और उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फ्लैट के तमाम लोगों को इस दौरान बाहर निकाल दिया गया। घटना के वक्त निशा गुप्ता अकेली ही घर पर थीं।

    एक के बाद एक तीन सिलेंडर विस्फोट, इलाके में दहशत

    जानकारी के अनुसार, कदमा रामनगर सामुदायिक भवन के पास स्थित बसंत विहार अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर के एक फ्लैट में सुबह-सुबह आग लग गई। इस दौरान अपार्टमेंट में रखे तीन गैस सिलेंडर बारी-बारी से विस्फोट कर गए, जिससे आग तेजी फैल गई। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घटना के बाद बाहर निकल गए। लोगों में चर्चा है कि एक महिला उसी में फंस गई है।

    टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने में जुटी

    बहरहाल, टाटा स्टील के दो दमकल आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया है। कदमा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग कर रही है। घटनास्थल पर स्थानीय लोग, पुलिस और टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने में जुट गई है। लोगों में अफरातफरी का माहौल है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई है। खबर लिखे जाने तक अगलगी के कारण का पता नहीं चल पाया था।

    Fire in Jamshedpur jamshedpur latest news Jamshedpur News jamshedpur news today Jamshedpur Update News Kadma police station area massive fire Vasant Vihar Apartment कदमा थाना क्षेत्र जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर न्यूज टूडे जमशेदपुर में आग जमशेदपुर लेटेस्ट न्यूज भीषण अगलगी वसंत विहार अपार्टमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेलो! कमांड कंट्रोल रूम, मैं परेशानी में हूं… हेल्प करें
    Next Article जमशेदपुर के मानगो में खुला हेयर स्टूडियो, रैपर सैमि ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.