Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 2:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम को लेकर रांची में चला मास्क चेकिंग ड्राइव, बिना मास्क चलने वाले 330 लोगों का 165000 रुपए का कटा चालान
    झारखंड

    कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम को लेकर रांची में चला मास्क चेकिंग ड्राइव, बिना मास्क चलने वाले 330 लोगों का 165000 रुपए का कटा चालान

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ रांची जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है।

    कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के द्वारा कार्रवाई करने का निदेश जारी किया गया था। जिसके आलोक में आज दूसरे दिन रांची ट्रैफिक पुलिस के चारों थाना के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

    दूसरे दिन 330 लोगों का काटा गया चालान, कुल 165000 रुपए का कटा चालान

    दूसरे दिन चलाए गए अभियान में राँची ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 330 लोगों का चालान काटा गया। जिसमें कुल ₹165000 रुपए की राशि का चालान जमा किया गया। पांडेमिक एक्ट एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई में एमवी एक्ट की धारा 179 के तहत मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    1. यातायात थाना गोन्दा क्षेत्र में- 56
    2. यातायात थाना जगन्नाथपुर क्षेत्र में- 111
    3. यातायात थाना चुटिया क्षेत्र में- 17
    4. यातायात थाना लालपुर क्षेत्र में- 146
      लोगों का चालान काटा गया।

    गौरतलब है कि कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19 जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए गए हैं। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी।

    इसके अतिरिक्त दुकानों- प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन की जांच लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा। दुकान/प्रतिष्ठान के स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा। उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें।

    हेलमेट नहीं पहनने वाले 128 लोगों का कटा चालान, कुल 128000 रुपए की राशि का चालान

    मास्क के अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 128 लोगों का चालान काटा गया। इसके तहत कुल 128000 रुपए की राशि वसूली गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरुरत, सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार : हेमंत सोरेन
    Next Article बिहार में बदलाव के मूड में भाजपा, नई टीम तैयार करने की कवायद

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.