Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 1:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे
    खेल

    टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ‘सुपरमॉम’ मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। सोमवार को इस बात की जानकारी आईओए ने दी। बता दें कि ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। वहीं, आठ अगस्त को इस खेलों का समापन होगा। इसके अलावा समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।

    नया इतिहास रच सकती हैं ‘सुपरमॉम’

    ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मुक्केबाज मैरीकॉम इस बार दूसरा पदक दिलाकर नया इतिहास रच सकती हैं। एशियाई खेलों में दो स्वर्ण दिला चुकी। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन रही हैं। एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इस साल एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं। 38 साल की मुक्केबाज का यह अंतिम ओलंपिक माना जा रहा है और वे इसे यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

    बजरंग पूनिया मचा सकते हैं धमाल

    65 किग्रा फ्री स्टाइल में बजरंग पूनिया धमाल मचा सकते हैं। इस लिए उनसे पदक की उम्मीदें हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व चैंपियन बजरंग पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। 27 वर्षीय बजरंग पूनिया ने नुर सुल्तान टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक में बजरंग को 65 किग्रा फ्री स्टाइल में दूसरी वरीयता दी गई है। उन्हें इस बार ओलंपिक में पदक जीतने का दावेदार माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में उनको सबसे बड़ी चुनौती राशिदोव से मिल सकती है। इसके अलावा दौलेत नियाजबेकोव, इम्माइल मुसुकाजेव और तकूतो ओटोगुरो जैसे पहलवानों को उन्हें पदक जीतने के लिए चित करना होगा।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे फादर स्टेन स्वामी, बेल पिटीशन पर आज ही होनी थी सुनवाई
    Next Article 6 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    खेल

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला आज… जानें पिच और मौसम का हाल

    September 21, 2025
    खेल

    BCCI में बड़ा बदलाव! मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए अध्यक्ष

    September 21, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025 : भारत बनाम ओमान आज… जानें पिच रिपोर्ट 

    September 19, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.