Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव के करीबी और वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल ने आज यानी शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल की जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
#बिहार #पटना :
➡️पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता #मंगनी_लाल_मंडल का राजद का अगला प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।
➡️प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी के रुप में श्री मंडल ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। @RJDforIndia @airnewsalerts pic.twitter.com/4jS9rUcJOR— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) June 14, 2025
मंगनी एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं
नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “आज मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। मुझे गर्व है कि मैं उनका प्रस्तावक रहा। मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं। चाहे बिहार के मंत्री के रूप में हो या केंद्र में सांसद के रूप में, उन्होंने हमेशा जनता की आवाज बुलंद की है।”
मंगनी लाल मंडल के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव बोले: जनता बदलाव चाहती है, यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। नीति आयोग की रिपोर्ट ने भी इसे विफल साबित किया है। रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे सरकार चलाई जा रही है।#TejashwiYadav #MangniLalMandal #BiharPolitics #PolicyFailure… pic.twitter.com/Gw0vgwaAWT
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 14, 2025
मंगनी समाजवादी विचारधारा के है समर्थक
उन्होंने आगे कहा, “मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक हैं। वे कर्पूरी ठाकुर के करीबी सहयोगी रहे और हमारे पिता लालू प्रसाद के साथ भी लंबे समय तक काम किया। समाजवादी राजनीति को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी अगुवाई में RJD बिहार में नया बदलाव लाएगी।”
तेजस्वी ने बिहार सरकार पर साधा निशाना
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। नीति आयोग की रिपोर्ट भी उनकी नाकामी को उजागर करती है। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। RJD गरीबों, वंचितों और सभी वर्गों को साथ लेकर बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाएगी।”
मंगनी लाल मंडल ने कहा…
वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन मेरे लिए गर्व की बात है। इस जिम्मेदारी के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त करता हूं। चुनावी वर्ष में इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मैं पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करने और बिहार की जनता की सेवा करने का काम करूंगा।” नामांकन के दौरान RJD कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
Also Read : मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड का CM ने किया निरीक्षण