Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 6:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ मांडर विधायक बंधु तिर्की ने विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से की लिखित शिकायत
    झारखंड

    सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ मांडर विधायक बंधु तिर्की ने विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से की लिखित शिकायत

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठा है। विधायक बंधु तिर्की ने यह मामला उठाया है। उन्‍होंने विधानसभा अध्‍यक्ष र‍वींद्र महतो को 21 मार्च को इस बाबत आवेदन सौंपा। कार्रवाई प्रारंभ करते हुए इसकी गहनता से जांच करने करने की मांग की है।

    आवेदन में विधायक ने कहा है कि 16 मार्च की सुबह 9 बजे रांची के हरमू, गंगा नगर स्थित सरना कॉलेज छात्रावास में करीब 200 की संख्या में असमाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की। छात्रावास की चाहरदीवारी को पूरी तरह तोड़ दिया। छात्रों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें छात्रावास खाली करने को कहा गया। छात्रों की राशन सामग्री एवं वस्त्रों को कुओं में डाल दिया गया। इस घटना की सूचना छात्रों द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी को दूरभाष से दिये जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा छात्रों को थाना प्रभारी द्वारा फटकार लगाते हुए लिखित शिकायत करने पर जोर दिया गया।

    बंधु ने लिखा है कि विधायक जिगा सुसारण होरो द्वारा भी थाना प्रभारी को इस घटना की जानकारी दी गई, परंतु उनके साथ भी थाना प्रभारी का अशोभनीय आचरण रहा। नवीन सरना छात्रावास की घटना को लेकर मैं एवं विधायक जिगा सुसारण होरो, राजेश कच्छप और सुखदेव भगत (पूर्व विधायक) की टीम 17 मार्च, 2022 को 11 बजे पूर्वाह्न घटना स्थल पर पहुंची। छात्रावास में हुए घटना का जायजा लिया। इसके बाद छात्रों की उपस्थिति में बैठक की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी ममता कुमारी एवं अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान जिगा सुसारण होरो अपने संबोधन के लिए खड़े हुए। उनके द्वारा घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुखदेव नगर थाना प्रभारी के आचरण एवं व्यवहार पर सवाल खड़ा किया गया।

    जिगा सुसारण होरो द्वारा कहा गया कि घटना की जानकारी मिलते ही मेरे द्वारा थाना प्रभारी को फोन किये जाने पर भी उनका व्यवहार अशोभनीय था। इससे वह हतप्रभ रह गये। इसी बात को लेकर सदस्य के द्वारा कहा गया कि आप थाना प्रभारी हैं, कोई गर्वनर नहीं। उन्हें याद दिलाया गया कि यह मर्यादा के विरुद्ध आचरण प्रतीत होता है। बैठक का समापन होने पर सभी सदस्य वहां से चले गये।

    बंधु ने आवेदन में लिखा है कि दूसरे दिन सोशल मिडिया के माध्यम से हम सभी ने देखा कि ‘ममता कुमारी थाना प्रभारी के समर्थन में आया झारखंड पुलिस एसोसिएशन, स्पीकर से करेगें जेएमएम विधायक की शिकायत’ शीर्षक समाचार को पढ़ा और अचभित हो गया।

    विधायक ने लिखा है कि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड सरकार ने 18 जनवरी, 2021 द्वारा सभी विभागाध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडलाधिकारी एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर हिदायत की है कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाय। लेकिन थाना प्रभारी, सुखदेव नगर ने अपने कर्तव्य का खुलेआम धज्जियां उड़ा दी है, जिससे एक जनप्रतिनिधि के विशेषाधिकार का क्षय हुआ है।

    बंधु ने अनुरोध किया है कि सुखदेव नगर थाना प्रभारी श्रीमती ममता कुमारी के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए इसकी गहनता से जांच करने की जाय, ताकि जनप्रतिनिधियों की मर्यादा अक्षुण्ण बनी रहे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
    Next Article अराजक तत्वों ने दलित परिवार के साथ जमकर मारपीट की, स्कॉर्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त किया

    Related Posts

    चाईबासा

    नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    July 11, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन हुए गिरफ्तार…

    July 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में एक और ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित पांच धराये

    July 11, 2025
    Latest Posts

    नक्सलियों के मंसूबे पर करारा प्रहार, दो IED और पांच बंकर ध्वस्त

    July 11, 2025

    गिरिडीह में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन हुए गिरफ्तार…

    July 11, 2025

    रांची में एक और ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित पांच धराये

    July 11, 2025

    डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट

    July 11, 2025

    रांची गए युवक के बंद घर में ताला तोड़ कर चोरी, मामला दर्ज

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.