Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 6:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया
    गढ़वा

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डैम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बालिगढ़ जंगल में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने वन विभाग की सर्वे टीम के डीएफओ इबिन बेनी अब्राहम, रेंजर रामरतन पांडेय समेत 7 वनकर्मियों को करीब दो घंटे बंधक बना लिया। तीन थानों की पुलिस ने अधिकारियों को छुड़ाया।

    सर्वे टीम का घेराव, हमले की कोशिश

    मंडल डैम के डूब क्षेत्र के 780 परिवारों के पुनर्वास के लिए बालिगढ़ वन क्षेत्र में सर्वे करने पहुंची टीम को सैकड़ों ग्रामीणों ने घेर लिया। बंधक बनाए गए अन्य कर्मी थे: प्रभारी वनपाल ललन कुमार, वनरक्षी धीरेंद्र चौबे, विंसेंट लकड़ा, शशिकांत कुमार, रंजीत सिंह, विजय सिंह और आनंद कुमार। ग्रामीणों ने अधिकारियों को दो किलोमीटर पैदल चलाकर खेल मैदान ले गए। डीएफओ पर हमले की कोशिश हुई, वाहन क्षतिग्रस्त करने और मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया।

    पुलिस की कार्रवाई से छुड़ाए गए

    सूचना पर रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा, रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार और रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ पहुंचे। कई घंटे की बातचीत के बाद अधिकारियों को सुरक्षित निकाला गया।

    ग्रामीणों का विरोध : ग्रामसभा की सहमति जरूरी

    परियोजना के तहत सात गांवों के 780 परिवारों का पुनर्वास प्रस्तावित है। इसके लिए रंका के बिश्रामपुर और रमकंडा के बालिगढ़ में 1378 एकड़ वन भूमि चिन्हित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्रामसभा की सहमति के सर्वे या काम नहीं हो सकता।

    डीएफओ का बयान

    डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम ने कहा, “टीम सर्वे करने गई थी, ग्रामीण हंगामा करने लगे। उनकी मांग पर सुनवाई कर वापस आ गए। तीन थानों की पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

    Also Raed : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट

    Mandal Dam dispute in Garhwa: Displaced people held DFO and 7 forest officials hostage police rescued them. गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया पुलिस ने छुड़ाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट
    Next Article गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गढ़ रहा आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा : अर्जुन मुंडा

    October 14, 2025
    चाईबासा

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त

    October 14, 2025
    रांची

    RPF की “ऑपरेशन डिग्निटी” ने मिला दिया बिछड़ी पत्नी और बेटे को

    October 14, 2025
    Latest Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गढ़ रहा आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा : अर्जुन मुंडा

    October 14, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त

    October 14, 2025

    RPF की “ऑपरेशन डिग्निटी” ने मिला दिया बिछड़ी पत्नी और बेटे को

    October 14, 2025

    RPF ने बर्बाद होने से बचा ली 13 नाबालिग लड़कियों की जिंदगी

    October 14, 2025

    बाहुबली अनंत सिंह ने JDU की टिकट पर भरा पर्चा, खुली जीप में किया रोड शो

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.