Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू के राजनीतिक का केंद्र बना मंडल, त्रिपाठी ने पकड़ा नड्डा का झूठ
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के राजनीतिक का केंद्र बना मंडल, त्रिपाठी ने पकड़ा नड्डा का झूठ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    मेदिनीनगर। अधूरा मंडल डैम पलामू के राजनीति का केंद्र बिंदू बन गया है। वर्ष 2019 के शुरूआत से ही मंडल डैम चर्चा में है। 1972 की योजना 47 साल बाद पूरा होने की उम्मीद पांच जनवरी को पूरी होती दिखी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डैम के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए चियांकी हवाई अड्डा में लाखों की भीड़ के समक्ष शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद से आठ महीना बीत चुका है। तबसे इसके नाम पर भाजपा व कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के बीच खींचतान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास पलामू आते हैं तो यह बताना नहीं भूलते कि भाजपा सरकार में मंडल डैम का काम हो रहा है। तीन दिन पूर्व पलामू में हुए भाजपा के
    कार्यक्रम के बाद केएन त्रिपाठी मंडल डैम को लेकर भाजपा पर आक्रामक हो गये हैं। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा था कि सांसद ने उन्हें बताया कि 47 वर्षों से मंडल डैम का काम रूका पड़ा था। रघुवर दास व सांसद के सक्रियता से प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया और काम तेज गति से चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के इस बयान के बाद केएन त्रिपाठी सोमवार को वर्तमान में मंडल डैम की हकीकत जनता को बताने पहुंचे। जहां कुटकु के रहनेवाले स्थानीय गिरधारी प्रसााद, एलबीस मिंज, मंडल के रोहित होरो व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि  प्रधानमंत्री के द्वारा शिलान्यास के बाद भी डैम में कोई नया काम नहीं हुआ है। ना ही किसी तरीके का काम चल रहा है।

    वोट के लिये मंडल के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा : त्रिपाठी

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने मंडल के नाम पर पलामू के लोगों को गुमराह करने का आरोप भाजपा पर लगाया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंडल डैम में जोरशोर से काम होने की बात पूरी तरह झूठ है। लोकसभा चुनाव में वोट के लिए  प्रधानमंत्री ने मंडल के नाम पर राजनीति की और अब विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के राष्ट्रीय
    अध्यक्ष व मुख्यमंत्री रघुवर दास इसके नाम पर वोट लेना चाहते हैं। मंडल डैम का 80 प्रतिशत काम कांग्रेस व कर्पूरी ठाकुर के शासन में ही पूरा हो गया है। इसका दोबारा शिलान्यास के नाम पर जनता का 25 करोड़ रूपया बर्बाद किया गया है।

    #latest hindi news jharkhand palamu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस लगा रही पता,किस ने चलाई युवक पर गोली!
    Next Article नवयुवक संघ चडरी गणेश पूजा समिति का संदीप प्रधान ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.