Garhwa : गढ़वा पुलिस ने एक बार फिर तेज़ी और तत्परता दिखाते हुए फिरौती के एक मामले का महज 5 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मझिआंव इलाके से अगवा किए गए एलएंडटी कंपनी के पाइप फिटर मुरारी तिवारी (32) को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के लगातार दबाव के कारण अपराधी उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मुरारी तिवारी सगमा के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास काम कर रहे थे। तभी एक सफेद बोलेरो गाड़ी में सवार होकर 6 अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने हथियार के बल पर मुरारी तिवारी का अपहरण कर लिया और उन्हें अज्ञात जगह ले गए। अपहरण के बाद अपराधी ने मुरारी तिवारी के परिवार से 7.5 लाख रुपये की फिरौती रकम। दबाव बनाने के लिए उन्होंने तुरंत 30 हजार रुपये ऑनलाइन बुक के जरिए भी ट्रांसफर करवा


