Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 3:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दायर की याचिका
    जोहार ब्रेकिंग

    महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दायर की याचिका

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की हैं। धोनी ने आईपीएस अधिकारी कुमार पर वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला साल 2013 के आईपीएल में हुए मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने इस सुनवाई को स्वीकार कर लिया है. इसकी सुनवाई मंगलवार से होगी।

    दरअसल आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा मामला सामने आया था। इस केस को संपत कुमार लीड कर रहे थे। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी पर भी टिप्पणी की थी। जिसके बाद धोनी ने कहा था कि आईपीएस अधिकारी संपत कुमार मेरे ऊपर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह मेरे खिलाफ झूठी खबरें और गलत बयान दे रहे हैं। धोनी ने हर्जाने के तौर पर कोर्ट से इसके लिए 100 करोड़ रुपए की मांग भी की थी।

    कोर्ट ने साल 2014 में संपत कुमार कुमार पर धोनी के खिलाफ किसी भी तरह के बयान देने पर रोक लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। जिसमें न्यायिक प्रणाली और उनके खिलाफ मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले की पूरी सुनवाई मंगलवार से की जाएगी।

    बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दो बार विश्व कप जिताए हैं। धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 को आयेंगी रांची
    Next Article बिहार : शिक्षा विभाग की भ्रष्ट अधिकारी विभा कुमारी के तीन ठिकानों पर ईओयू की रेड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.