Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jul, 2025 ♦ 6:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मवेशियों को संक्रमित कर रहा लंपी चर्म रोग, सभी 24 जिलों को एडवाइजरी जारी
    झारखंड

    झारखंड में मवेशियों को संक्रमित कर रहा लंपी चर्म रोग, सभी 24 जिलों को एडवाइजरी जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में 1,000 से अधिक सूअरों की जान लेने वाले अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के बाद, पूर्वी राज्य में लंपी चर्म रोग के बढ़ते मामले मवेशियों को संक्रमित कर रहे हैं। इससे पशुपालन विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, वायरल संक्रमण के कारण अभी तक जिलों में गौजातीय मवेशियों की मौत नहीं हुई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

    लंपी चर्म रोग एक संक्रामक वायरल रोग है जो मवेशियों में मच्छरों, मक्खियों, जूं और ततैया के सीधे संपर्क में आने से और दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। इस रोग के कारण बुखार और त्वचा पर गांठें पड़ जाती हैं, जो घातक हो सकता है। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक विपिन बिहारी मेहता ने बताया कि रांची और देवघर जिलों से हमें लंपी चर्म रोग के कुछ मामले मिले हैं।

    उन्होंने बताया कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने सभी 24 जिलों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यदि उनके संबंधित क्षेत्रों में लंपी त्वचा रोग का कोई मामला सामने आता है तो वे नमूने भेजें। राज्य में पिछले साल भी यह बीमारी सामने आई थी। लेकिन, बहुत कम मामले थे। इस साल मामले बढ़ रहे हैं। हमने डेयरी किसानों को बीमारी के लक्षण दिखाने वाले मवेशियों को आइसोलेशन में रखने को कहा है।

    मेहता ने कहा कि लक्षणों में लगभग दो से पांच सेंटीमीटर की त्वचा की गांठ, तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, भूख न लगना और आंखों से पानी आना शामिल हैं। केंद्र ने हाल ही में कहा था कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में फैली इस बीमारी के कारण अब तक लगभग 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि अब हमारे पास बीमारी को नियंत्रित करने के लिए एक टीका है।

    वहीं, अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और राज्य में मृत्यु दर में भी कमी आई है। रांची में कांके स्थित सरकारी सुअर प्रजनन फार्म में, एएसएफ के प्रकोप से पहले लगभग 1,100 सूअर थे। एक अधिकारी ने कहा कि अभी इस प्रजनन फार्म में केवल 300 सुअर हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएससीए स्टेडियम के स्विमिंग ट्रेनर बादल ने चौथे तल्ले से लगायी छलांग, हालत गंभीर
    Next Article Breaking News आय से अधिक संपत्ति मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने JMM प्रमुख शिबू सोरेन के खिलाफ शुरू लोकपाल कार्यवाही पर लगाई रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : ACB ने शराब घोटाले मामले में की कार्रवाई, बिधु गुप्ता गिरफ्तार

    July 2, 2025
    जमशेदपुर

    इंटर कक्षाओं को लेकर छात्रों का उग्र विरोध, शिक्षा विभाग में तालाबंदी

    July 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में भयंकर सड़क हादसा, मां और दो बच्चों की गयी जान

    July 2, 2025
    Latest Posts

    10 साल बाद अदालत ने किया बरी , कहा: “I Love You” कहना यौन उत्पीड़न नहीं…

    July 2, 2025

    BREAKING : ACB ने शराब घोटाले मामले में की कार्रवाई, बिधु गुप्ता गिरफ्तार

    July 2, 2025

    इंटर कक्षाओं को लेकर छात्रों का उग्र विरोध, शिक्षा विभाग में तालाबंदी

    July 2, 2025

    रांची में भयंकर सड़क हादसा, मां और दो बच्चों की गयी जान

    July 2, 2025

    रांची पुलिस की अपील- भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाएं पर्व

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.