Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jul, 2025 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शराब घोटाला मामला : बाबूलाल मरांडी ने ACB से कहा- चौबे से पूछें ये 8 सवाल
    झारखंड

    शराब घोटाला मामला : बाबूलाल मरांडी ने ACB से कहा- चौबे से पूछें ये 8 सवाल

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नेता प्रतिपक्ष एवं झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस मामले में एसीबी (ACB) द्वारा IAS अधिकारी विनय चौबे से पूछताछ को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। बाबूलाल ने लिखा कि, शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से दो दिनों के रिमांड पर ACB पूछताछ कर रही है। अगर इरादा सच में सच्चाई जानने का और घोटाले की तह तक जाने का हो तो उनसे ये सवाल ज़रूर पूछे जाने चाहिए।

    1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से पहले जो पत्र मैंने मुख्यमंत्री जी को लिखा था, क्या वो आपको प्राप्त हुआ?

    2.अगर मिला, तो क्या उस पत्र को आपने पढ़ा भी? या सिर्फ अलमारी में रख दिया गया?

    3.यदि पढ़ा, तो उस पर आपने क्या कार्रवाई की?

    4. क्या आपके पास मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई निर्देश आया उस पत्र के संबंध में?

    5.जब झारखंड के विधायक रायपुर भ्रमण पर गए थे, तो क्या वहाँ की व्यवस्था और गाड़ियों में भरकर उस होटल में शराब पंहुचवाने के लिये आपकी ओर से किसके आदेश पर किसी को कहा गया था?

    6.उस दौरान रायपुर के किन-किन लोगों से आपकी बातचीत हुई थी?

    7. क्या Marshan Securities और Vision Hospitality जैसी कंपनियों का चुनाव मुख्यमंत्री/मुखयमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बिना संभव था?

    8.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका इस पूरे घोटाले में कितनी रही और छत्तीसगढ़ सिंडिकेट आगमन से जो काली कमाई हुई उसमें मुख्यमंत्री जी की कितने की हिस्सेदारी थी? हम समझते हैं कि मुख्यमंत्री के अधीन ACB से ऐसी उम्मीद करना थोड़ा दु:साहसिक है। पर सवाल तो पूछने पड़ेंगे ना? सच तो ये है कि राज्य की जिस संस्था को स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए था, वही संस्था सत्ताधारियों को बचाने की ढाल बनी दिख रही है। वैसे अगर ACB ये सारे सवाल नहीं पूछेगी तो आगे स्वतंत्र एजेंसियाँ इन सवालों का जवाब तो ढूँढ ही निकालेगी। और फिर जनता इन जांचकर्ताओं से सवाल पूछेगी। क्योंकि झारखंड की जनता को सस्ती शराब नहीं, साफ़ शासन चाहिए।

    शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से दो दिनों के रिमांड पर ACB पूछताछ कर रही है। अगर इरादा सच में सच्चाई जानने का और घोटाले की तह तक जाने का हो तो उनसे ये सवाल ज़रूर पूछे जाने चाहिए।

    1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से पहले जो पत्र मैंने मुख्यमंत्री जी को…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) May 29, 2025

    Also Read : रांची जिला प्रशासन की अपील : कोविड संक्रमण को लेकर रहें सतर्क

    Acb administration attack on government Babulal marandi bottom of the scam Corruption excise secretary ias officer IAS अधिकारी Interrogation jailed Jharkhand BJP President Jharkhand Politics knowing the truth law and order Leader of Opposition Liquor scam remand Social Media Post Vinay Chaubey उत्पाद सचिव कानून व्यवस्था घोटाले की तह जेल में बंद झारखंड बीजेपी अध्यक्ष झारखंड राजनीति नेता प्रतिपक्ष पूछताछ प्रशासन बाबूलाल मरांडी भ्रष्टाचार रिमांड विनय चौबे शराब घोटाला सच्चाई जानना सरकार पर हमला सोशल मीडिया पोस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जिला प्रशासन की अपील : कोविड संक्रमण को लेकर रहें सतर्क
    Next Article साइबर अपराधियों को SP राजकुमार का चेतावनी- जिला छोड़ो या मुख्य धारा में आ जाओ

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर व कोबरा का एक जवान घायल

    July 16, 2025
    झारखंड

    रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    July 16, 2025
    जमशेदपुर

    IPS इंद्रजीत महथा की बढ़ी जिम्मेदारी

    July 15, 2025
    Latest Posts

    बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर व कोबरा का एक जवान घायल

    July 16, 2025

    पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान

    July 16, 2025

    रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    July 16, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 16 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 16, 2025

    IPS इंद्रजीत महथा की बढ़ी जिम्मेदारी

    July 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.