Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ABVP नेताओं पर धनबाद में लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए घायल
    झारखंड

    ABVP नेताओं पर धनबाद में लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: इंटर में फेल छात्राओं के ऊपर शुक्रवार को एसडीएम सुरेंद्र कुमार और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था. इस घटना के विरोध में शनिवार को एबीवीपी के तमाम कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे थे. एबीवीपी के नेताओं की ओर से जिला समाहरणालय के पास प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस के साथ पहले नोकझोंक हुई. इसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें एबीवीपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद एएसपी मनोज स्वर्गीय मौके पर पहुंचे. एएसपी के पहुंचने के बाद एबीपी के नेताओं ने उनका घेराव कर दिया. एबीवीपी के कार्यकर्ता लाठीचार्ज की इस घटना के बाद काफी आक्रोशित थे.

    बता दें कि शुक्रवार को सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ जिला समाहरणालय में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी. इस दौरान इंटर फेल छात्राओं की ओर से जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा था. देखते ही देखते छात्राओं की टोली समाहरणालय कार्यालय के अंदर घुस गई. कॉन्फ्रेंस हॉल में मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक व वरीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी. जहां छात्राओं ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार व पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया. घटना के बाद बीजेपी के विधायकों ने इसकी निंदा करते हुए प्रदर्शन भी किया था. वहीं, शनिवार को एबीबीपी इस घटना का विरोध सड़क पर उतरकर कर आंदोलन रहे हैं.

    रांची में भी किया गया आंदोलन

    रांची में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राज्य स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है. जैक द्वारा त्रुटिपूर्ण रिजल्ट प्रकाशन और धनबाद में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन की शुरुआत हुई है. इस मामले को लेकर राजधानी रांची के डीएसपीएमयू के समीप जोरदार प्रदर्शन किया गया. राज्य सरकार का पुतला भी जलाया गया.

    राज्य सरकार से की मांग

    झारखंड सरकार से मांग करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को तत्काल निलंबित करने की मांग की है और अगर एसडीओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को राज्य भर में उग्र करने की चेतावनी भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने दी है.

    लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण

    डीएसपीएमयू के समीप पुतला दहन के मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से त्रुटि पूर्ण रिजल्ट का प्रकाशन किया गया है और इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर संबंधित लोगों के समक्ष जा रहे हैं और उन्हें इस राज्य में लाठी खाना पड़ रहा है. यह दुर्भाग्य की बात है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में आदिम जनजाति की दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article डोभा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.