Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Nov, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»KTPS हादसा : मृतक मजदूर के परिजनों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे और नौकरी की मांग
    कोडरमा

    KTPS हादसा : मृतक मजदूर के परिजनों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे और नौकरी की मांग

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में केटीपीएस (बांझेडीह पावर प्लांट) में हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर प्रकाश यादव के परिजनों का गुस्सा आज उबाल पर गया। गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने केटीपीएस के गेट नंबर 01 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कंपनी की अनदेखी और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

    प्रदर्शन के शामिल सीटू नेता विजय पासवान ने आरोप लगाया कि यह हादसा प्लांट और कोयला खाली करने वाले रेक पॉइंट पर सुरक्षा मानकों की कमी के कारण हुआ। प्रकाश यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे अपन पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि डीवीसी मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी प्रदान करे। इसके अलावा, उन्होंने प्लांट में 24 घंटे एम्बुलेंस सुविधा और अस्पताल में सुधार की भी मांग की।

    केटीपीएस के हेड ऑफ प्लांट सह मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने धरनास्थल पर पहुँचकर मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि डीवीसी के नियमों के अनुसार मुआवजा और मृतक के किसी एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने एम्बुलेंस देर से पहुंचने के मामले में जानकारी की कमी को वजह बताया और कहा कि प्लांट के अंदर 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा है। अस्पताल में सुधार के लिए विभाग को लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

    घटना बुधवार सुबह हुई थी। कोयला लदी मालगाड़ी को खाली करने के दौरान प्रकाश यादव रेक पॉइंट पर हॉस पाइप खोलते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। एम्बुलेंस देर से पहुँचने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और बाद में उन्हें रांची रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्य अभियंता के आश्वासन के बावजूद, मृतक के परिजन और मजदूर नेता मुआवजा मिलने तक केटीपीएस गेट पर बने हुए हैं। मालूम हो कि बीते बुधवार को प्लांट में हादसा हो गया था, जिसमें मजदूर प्रकाश यादव की जान चली गयी थी।

    Also Read : महंगे प्रोडक्ट्स के बदले अपनाएं घर के रखे ये पांच मसाले, दमकती त्वचा के साथ बाल भी होंगे मजबूत

     

    demand compensation and job family members protest Koderma: Laborer dies in KTPS accident KTPS accident: Relatives of deceased worker stage protest KTPS हादसा : मृतक मजदूर के परिजनों ने किया प्रदर्शन कोडरमा : केटीपीएस हादसे में मजदूर की मौत परिजनों ने किया प्रदर्शन मुआवजे और नौकरी की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंवला-हल्दी जूस: सर्दियों में सेहत और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
    Next Article बंद कमरे में मिली जवान लड़के की ला’श, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    Related Posts

    झारखंड

    रामरेखा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, राजकीय महोत्सव बना ऐतिहासिक

    November 6, 2025
    झारखंड

    योग को गांव-गांव पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई प्रीति ने, इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दिखा जोश

    November 6, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, DC से की कार्रवाई की मांग

    November 6, 2025
    Latest Posts

    रामरेखा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, राजकीय महोत्सव बना ऐतिहासिक

    November 6, 2025

    योग को गांव-गांव पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई प्रीति ने, इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दिखा जोश

    November 6, 2025

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कार पर फेंके चप्पल, लगे “मुर्दाबाद” के नारे

    November 6, 2025

    अनिल अंबानी से फिर पूछताछ करेगी ED, भेजा दूसरा समन

    November 6, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 1 बजे तक 42% से अधिक मतदान

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.