Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बैद्यनाथ धाम महोत्सव 6 मार्च से, जानें पूरा शेड्यूल
    जोहार ब्रेकिंग

    बैद्यनाथ धाम महोत्सव 6 मार्च से, जानें पूरा शेड्यूल

    SinghBy SinghJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैद्यनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर में बैद्यनाथ धाम महोत्सव का आयोजन आठ साल बाद फिर किया जा रहा है, जो जिला पर्यटन विभाग की पहल पर होगा. जिला स्तर से इस कार्यक्रम की स्वीकृति मिल चुकी है  और अब इसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है. महोत्सव का आयोजन मार्च के दूसरे सप्ताह में  6 से 8 मार्च तक होगा. मौके पर स्थानीय कलाकारों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

    बॉलीवुड के कलाकार भी करेंगे शिरकत

    बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन के लिए 50 से 80 लाख रुपये का बजट तय किया गया है. इस महोत्सव में शास्त्रीय, झारखंडी, और लोक संगीत के कार्यक्रमों के साथ-साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गानों की धुनें भी गूंजेंगी. आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है, और इसके माध्यम से स्थानीय दर्शकों को राज्य के सांस्कृतिक और पर्यटन संसाधनों से परिचित कराया जाएगा. इसके तहत झारखंड के पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कैट-आउट और प्रचार सामग्री भी लगाए जाने की योजना है.

    ये है महोत्सव का पूरा शेड्यूल

    बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन स्थानीय केकेएन स्टेडियम में किया जाएगा. यह कार्यक्रम हर दिन दो शिफ्टों में आयोजित होगा. पहले शिफ्ट में, जो दोपहर तीन बजे से छह बजे तक होगा, स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. दूसरे शिफ्ट में, शाम छह बजे से रात नौ बजे तक बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जो महोत्सव को और भी आकर्षक बनाएगी.

    ऐसे होगा कलाकारों का चयन

    इस आयोजन में भाग लेने वाले कलाकारों का चयन उनकी कला और हुनर के आधार पर किया जाएगा. विभागीय स्तर से बड़े कलाकारों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे, जिसमें एजेंसियां कलाकारों के नाम और उनके रेट तय करेंगी. फिर चयन समिति द्वारा इन रेटों और कलाकारों को अप्रूव किया जाएगा और अंतिम रूप से कलाकारों का चयन किया जाएगा.

    Also Read: अब पतरातू डैम में सैलानी नहीं ले पाएंगे क्रूज का आनंद..जानें क्यूं

    6 से 8 मार्च Art Exhibition Artist Selection Baidyanath Festival Bollywood Stars BUDGET Classical Music Cultural Program Deoghar District Tourism Department Events Festival Schedule Folk Music Jharkhand Culture Jharkhand Tourism Jharkhandi Music KKN Stadium Local Artists March 6 to 8 Presentation Promotional Material Tender Process Tourism Sector आयोजन कला प्रदर्शन कलाकार चयन केकेएन स्टेडियम जिला पर्यटन विभाग झारखंड पर्यटन झारखंड संस्कृति झारखंडी संगीत टेंडर प्रक्रिया देवघर पर्यटन क्षेत्र प्रचार सामग्री प्रस्तुति बजट बैद्यनाथ महोत्सव बॉलीवुड सितारे महोत्सव शेड्यूल लोक संगीत शास्त्रीय संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस की तीखी चोट
    Next Article ढोल-नगाड़ा बजते ही पूर्व मंत्री के फरार भाई ने किया सरेंडर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.